"छत्तीसगढ़" के लिए 2470 परिणाम मिले
राज्य सरकार
मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम: पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और लोक संस्कृति रही आकर्षण
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, लोकगीत-नृत्य और रहचुली आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।
रायपुर
छत्तीसगढ़ को मिला GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड, सरकारी खरीदी पहुंची ₹3,935 करोड़
छत्तीसगढ़ को GeM के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में GeM के जरिए सरकारी खरीदी 113% बढ़कर ₹3,935 करोड़ पहुंची और राज्य को ₹130 करोड़ की बचत हुई। MSE, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से खरीदी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई।
रायपुर
हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश, 12 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर
छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली तिहार मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक समेत कई संस्थान बंद रहेंगे। हरेली पर किसान कृषि औजारों और पशुधन की पूजा करते हैं।
राज्य सरकार
हरेली तिहार : गेड़ी की खट-खट, खेतों की हरियाली और छत्तीसगढ़ी परंपराओं से सजा गांव
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में खेती-किसानी की अहम भूमिका है। प्रदेश सरकार का कहना है कि गांव, गरीब और किसान उसकी प्राथमिकताओं में हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते ढाई वर्षों में किसानों के हित में कई फैसले लिए गए हैं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई, 36 तरह की दवाएं जब्त लाइसेंस भी निलंबित
छत्तीसगढ़ में दवाओं की अवैध बिक्री और नियमों की अनदेखी के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीमों ने राजनांदगांव, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, सारंगढ़ समेत 7 जिलों में मेडिकल स्टोर्स और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 36 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं, जबकि कई संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कनेक्शन होंगे प्रीपेड, लेकिन एडवांस भुगतान ने रोकी रफ्तार
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शनों को प्रीपेड व्यवस्था में बदलने की योजना एडवांस भुगतान नहीं होने के कारण अटक गई है। ऊर्जा विभाग ने 1 अगस्त से योजना शुरू करने की तैयारी की थी, लेकिन अधिकांश विभागों ने तीन महीने का अग्रिम बिजली बिल जमा नहीं किया। वहीं, राजनांदगांव संभाग के तीन जिलों में सरकारी विभागों पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है।
खेल
हॉकी में नया इतिहास लिखेगा छत्तीसगढ़, पहली लीग में ऑक्शन से चुने जाएंगे खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग का आयोजन होने जा रहा है। सितंबर में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों का चयन IPL की तर्ज पर ऑक्शन के जरिए किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में खेले जाएंगे।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, हाईवे पर फंसे वाहन, बांधों से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी
छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुंगेली के लोरमी में 200 ग्रामीण 24 घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें SDRF ने नावों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं खुड़िया और कोडार बांध लबालब भरने के बाद अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
शिक्षा
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी : 1654 पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने ई और टी संवर्ग के तहत शिक्षक भर्ती के लिए 1654 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CGSSB (व्यापम) द्वारा आयोजित LST26 परीक्षा के लिए उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रायपुर
विवाद: हरेली तिहार के पोस्टर पर बवाल, छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं होने को लेकर प्रदेश में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता की अनदेखी बताया है। कांग्रेस ने सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, वन मंडलों में बदली कमान
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया है। विभाग की ओर से 8 अगस्त 2026 को जारी आदेश में प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का तबादला, लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने लंबे इंतजार के बाद 700 शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक सूची में शामिल 1600 नामों की जांच और समीक्षा के बाद करीब 400 नाम हटाए गए। छात्र हित और स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अंतिम सूची तैयार की गई है।