"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय" के लिए 206 परिणाम मिले
रायपुर
शिक्षा का अवसर : रायपुर में JNM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें, अब 250 छात्रों को मिलेगा प्रवेश
रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में NMC ने 20 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है। अब 2026-27 सत्र से कॉलेज में 250 सीटों पर प्रवेश होगा।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन की 29वीं किश्त, महिलाओं को मिला आर्थिक सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी कर प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
राज्य सरकार
रोजगार का नया अवसर : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के 15 दिवसीय कार्यक्रम में 25 युवाओं ने वैज्ञानिक खेती और स्वरोजगार की तकनीक सीखी।
राज्य सरकार
बोनस वितरण : तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बड़ी राहत, 46 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में पहुंचे 17.43 करोड़ रुपये
वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए धरमजयगढ़ जिला वनोपज सहकारी यूनियन के संग्राहकों को 17.43 करोड़ रुपये का बोनस वितरण शुरू किया गया है। 46,840 संग्राहकों के बैंक खातों में राशि ऑनलाइन अंतरित की जा रही है।
भाजपा
सियासी बवाल : भाजपा पार्षदों के इस्तीफे का पत्र वायरल, उपाध्यक्ष ने बताया फर्जी
समोदा नगर पंचायत में इस्तीफा पत्र वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पत्र में भाजपा के उपाध्यक्ष सहित 5 पार्षदों द्वारा प्रशासनिक उपेक्षा और विकास कार्यों में बाधा का आरोप लगाया गया है। हालांकि उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन ने वायरल खबर को गलत बताया है। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
रायपुर संभाग
पेयजल समस्या का समाधान : रीवा में बनेगा 4 करोड़ का स्टॉपडेम, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
आरंग जनपद के ग्राम रीवा की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉपडेम निर्माण की घोषणा की है। यह पहल जनपद पंचायत सभापति कृष्णा महेश साहू द्वारा सुशासन शिविर में उठाई गई मांग के बाद संभव हुई। स्टॉपडेम बनने से जल संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।
रायपुर संभाग
विकास की सौगात : आरंग में 128 करोड़ के विकास कार्य, CM साय ने किए कई बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में 128 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में कई नई विकास घोषणाएं भी की गईं, जिनमें स्कूल उन्नयन, अस्पताल निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
महासमुंद
सौंपा ज्ञापन : 1976 से पहले की रजिस्ट्री का रिकॉर्ड महासमुंद लाने की मांग
बागबाहरा में जिला कांग्रेस के जिला महामंत्री गिरीश पटेल ने वर्ष 1976 से पूर्व के रजिस्ट्री अभिलेख रायपुर से महासमुंद लाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि पुराने रिकॉर्ड रायपुर में होने से जिले के लोगों को अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
सरगुजा संभाग
लो-वोल्टेज से राहत : नया ट्रांसफार्मर लगने से जशपुर में बिजली और पेयजल की संकट दूर
पत्थलगांव के प्रेमनगर मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बनी लो-वोल्टेज की समस्या आखिरकार दूर हो गई है। लगातार कम वोल्टेज मिलने से क्षेत्र के लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे थे और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी।
रायपुर
विकास की सौगात : समोदा में CM साय करेंगे ₹112 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 जुलाई को आरंग विधानसभा के समोदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे 112 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 96 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्र को बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
रायपुर
विकास की सौगात : रायपुर में 103 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का भूमिपूजन, सीएम साय बोले- स्वस्थ छत्तीसगढ़ से बनेगा विकसित राज्य
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 103 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य अधोसंरचना परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन का विस्तार और चिकित्सकों-कर्मचारियों के आवासीय परिसर का निर्माण शामिल है।
महासमुंद
आंदोलन : कोटवारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण समेत पांच प्रमुख मांगें उठाईं
महासमुंद तहसील कोटवार संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण, राजस्व विभाग में संविलियन, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित कई लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। संघ ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और कोटवारों को बेहतर सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।