"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय" के लिए 294 परिणाम मिले
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana: कच्चे मकानों से पक्के घरों तक का सफर, बलरामपुर में 6,968 आवासों का हुआ गृह प्रवेश
PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 6,968 नवनिर्मित पक्के मकानों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हितग्राहियों को नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। प्रशासन ने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।
राज्य सरकार
IGKV Raipur: कृषि कौशल से जुड़ेगा ग्रामीण युवा और किसान, IGKV में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
IGKV Raipur: रायपुर में कृषि कौशल परिषद, भारत के सहयोग से प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रदेश के 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रतिनिधियों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रमाणित प्रशिक्षक आगे ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती, बीज उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे।
राष्ट्रीय
Gariband bridge construction: अधूरे पुल पर सख्त हुए CM साय, बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था के निर्देश
Gariband bridge construction: खामभाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कलेक्टर से जानकारी लेकर पुल निर्माण जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने और देरी के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लेने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र सरकार
PM Surya Ghar Yojana : सौर ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम, पीएम सूर्यघर योजना से बिजली खर्च में राहत की उम्मीद
PM Surya Ghar Yojana: सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के नागरिक सौर ऊर्जा को अपना रहे हैं। ग्राम दशरमा निवासी तारणी घृतलहरे ने अपने घर पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली खर्च में राहत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: धमतरी के शशिकांत को मिली नई उम्मीद, CM विष्णुदेव साय ने दिलाया एम्स में उपचार
Vishnu Deo Sai: धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने शशिकांत से बात कर बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया और उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। अब शशिकांत का रायपुर एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
तकनीक
AI 80s Photo Trend: क्या आम, क्या खास... सब पर चढ़ा विंटेज लुक का खुमार
AI 80s Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों AI से बनी 80 के दशक की विंटेज तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई नेताओं की रेट्रो स्टाइल तस्वीरें चर्चा में हैं।
राज्य सरकार
Shri Ramlala Darshan Yojana: बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना
Shri Ramlala Darshan Yojana: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों को देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने श्री रामलला दर्शन योजना को आस्था और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम पहल बताया।
राज्य सरकार
Korba News: मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह आयोजित, छात्राओं के लिए DMF से बनेगा आधुनिक डोम
Korba News: शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया और करीब 1,500 छात्राओं को CSR मद से एजुकेशन किट वितरित की गई। मंत्री ने महाविद्यालय में DMF मद से विशाल डोम निर्माण की घोषणा करते हुए शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
भाजपा
OBC Morcha Conference: CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कांग्रेस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
OBC Morcha Conference: रायपुर में आयोजित OBC मोर्चा सम्मेलन में CM विष्णुदेव साय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार व नक्सलवाद को लेकर निशाना साधा।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Women Farmers: बिहान समूह की 35 महिलाओं ने कमाए 6 लाख रुपए, 600 क्विंटल उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड
Chhattisgarh Women Farmers: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रिसोरा गांव की 35 महिला किसानों ने सामूहिक खेती के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना से जुड़े उजाला उत्पादक समूह ने आधुनिक तकनीक अपनाकर लौकी, करेला और खीरे की खेती की, जिससे 600 क्विंटल सब्जियों का उत्पादन हुआ और करीब 6 लाख रुपए की आय अर्जित की। महिलाओं ने बिचौलियों से दूरी बनाकर सीधे थोक बाजार से जुड़कर अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य हासिल किया।
राज्य सरकार
Chhattisgarhi Culture: तीजा तिहार के रंग में रंगा बहतराई स्टेडियम, CM साय ने माताओं-बहनों संग साझा की खुशियां
Chhattisgarhi Culture: बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में भव्य तीजा मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माताओं-बहनों के साथ तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मातृशक्ति की अहम भूमिका बताई।
भाजपा
Jhiram Valley Case: CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, झीरम घाटी फैसले पर बोले- सबूत थे तो NIA को देते
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी मामले में अदालत के फैसले के बाद CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और पूर्व CM भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबूत थे तो NIA को दिए जाने चाहिए थे।