"स्वास्थ्य" के लिए 1377 परिणाम मिले
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : बस्तर के विकास और सुशासन पर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों तक सभी शासकीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचे और नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
राज्य सरकार
तैराकी में छलांग : पेण्ड्रा के तरणताल में गूंज रहा आत्मविश्वास, राष्ट्रीय प्रशिक्षकों से मिल रहा आधुनिक प्रशिक्षण
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा तरणताल में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर बैगा समुदाय के बच्चों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को तैराकी का आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सेहत
ब्रेन हेल्थ : अध्ययन में सामने आए चिंताजनक नतीजे,नैनोप्लास्टिक
एक नई वैज्ञानिक रिसर्च में पाया गया है कि छोटे आकार के नैनोप्लास्टिक कण मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) की गतिविधियों में अधिक बदलाव पैदा कर सकते हैं। अध्ययन के अनुसार ये सूक्ष्म प्लास्टिक कण मस्तिष्क की कोशिकाओं के भीतर प्रवेश कर उनकी संरचना और कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि नैनोप्लास्टिक का बढ़ता संपर्क भविष्य में न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। इस शोध ने प्लास्टिक प्रदूषण को केवल पर्यावरणीय नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने रखा है।
सेहत
रजोनिवृत्ति : मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग है खतरे की घंटी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पीरियड्स के समय के अलावा होने वाली ब्लीडिंग को सामान्य मानकर नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार दो पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग, संबंध बनाने के बाद रक्तस्राव, अत्यधिक मासिक धर्म या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग जैसी स्थितियां कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती हैं। खासकर 40 वर्ष की उम्र के बाद इस तरह के लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
रायगढ़
अभियान : रायगढ़ में तंबाकू के खिलाफ एकजुट हुए लोग, जागरूकता रैली से फैलाया संदेश
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रायगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सियान गुड़ी जतन केंद्र से निकली इस रैली में नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठों ने भाग लेकर तंबाकू व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई।
तकनीक
वर्ल्ड अपडेट्स : बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सख्त दुनिया, कई देश ला रहे सोशल मीडिया प्रतिबंध
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच मलेशिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को उम्र सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। मलेशिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और ब्राजील भी बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम लागू कर चुके हैं या उनकी तैयारी कर रहे हैं।
सेहत
अल्जाइमर : उपचार में नई दिशा, लेकिन निर्णायक सफलता अभी दूर
अल्जाइमर रोग के इलाज के लिए विकसित की जा रही नई दवाओं ने दुनियाभर में उम्मीदें जरूर जगाई हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इन्हें अभी चमत्कारी इलाज नहीं माना जा सकता। हालिया शोधों में पाया गया है कि कुछ नई दवाएं बीमारी की प्रगति को धीमा करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन इनके लाभ सीमित हैं। साथ ही दुष्प्रभाव, ऊंची लागत और नियामकीय मतभेदों ने इनके व्यापक उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
राज्य सरकार
सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 जोड़ों का विवाह संपन्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 21 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वैदिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच सम्पन्न इस आयोजन में जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की घोषणा करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री साय ने 105 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले को 105 करोड़ 4 लाख 69 हजार रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के बावजूद कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
खेल
कठिन संघर्षों : चोट, दर्द और संघर्ष के बीच चमका करियर, नडाल की अनकही कहानी
टेनिस जगत के महान खिलाड़ियों में शामिल राफेल नडाल ने अपने करियर को लेकर कई भावुक और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 39 वर्षीय नडाल ने बताया कि उन्होंने अपने करियर का बड़ा हिस्सा गंभीर दर्द और चोटों के साथ बिताया। यहां तक कि 2022 फ्रेंच ओपन जीतने के दौरान उन्हें दर्द कम करने के लिए विशेष इंजेक्शन लेने पड़े थे।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री साय ने समीक्षा बैठक में सुशासन और विकास कार्यों के निर्देश दिए
बेमेतरा में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासन को जनकेंद्रित, जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सफलता का असली आधार जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान है। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि और प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
क्रिकेट
सट्टेबाजी : आईपीएल का रोमांच या ऑनलाइन सट्टे का जाल? ग्रामीण युवाओं के भविष्य पर बढ़ता खतरा
आईपीएल का बढ़ता रोमांच अब गांवों तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल भी तेजी से फैल रहा है। आसान कमाई के लालच में कई युवा मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से सट्टे की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रवृत्ति आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और सामाजिक समस्याओं को बढ़ावा दे रही है। यदि समय रहते जागरूकता और नियंत्रण के प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या ग्रामीण युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।