Thursday, 04 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायगढ़ अभियान : रायगढ़ में तंबाकू के खिलाफ एकजुट हुए लोग…
तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का दृश्य
तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का दृश्य
रायगढ़

अभियान : रायगढ़ में तंबाकू के खिलाफ एकजुट हुए लोग, जागरूकता रैली से फैलाया संदेश

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रायगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सियान गुड़ी जतन केंद्र से निकली इस रैली में नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठों ने भाग लेकर तंबाकू व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jun 2026, 02:34 PM
रायगढ़

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आह्वान पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को रायगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना रहा।

डे केयर सेंटर सियान गुड़ी जतन केंद्र परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, बालक-बालिकाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर तंबाकू और धूम्रपान के खिलाफ संदेश दिया।

बैनर और तख्तियों के जरिए दिया जागरूकता संदेश

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली मार्ग में “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कई असाध्य रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने यह भी कहा कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ आसपास मौजूद लोग भी इसके दुष्प्रभावों से प्रभावित होते हैं।

पैसिव स्मोकिंग को लेकर विशेष चेतावनी

अधिकारियों ने निष्क्रिय धूम्रपान (पैसिव स्मोकिंग) को बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अत्यंत हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि यह छिपा हुआ खतरा है, जो परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। युवाओं को विशेष रूप से तंबाकू उत्पादों के आकर्षक लेकिन भ्रामक प्रचार से सतर्क रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया गया संदेश

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे से दूरी और सतत जागरूकता दोनों जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों से तंबाकू उत्पादों का सेवन छोड़कर स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन “तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें – स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें” के प्रभावशाली संदेश के साथ किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें