"चैतन्य बघेल" के लिए 5 परिणाम मिले
दुर्ग
Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ED का बड़ा एक्शन, कुम्हारी की विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में लिए
Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के कथित 3 हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में ED ने चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी की विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर कब्जा किया है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 61 करोड़ रुपये बताई गई है।
छत्तीसगढ़
घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत चुनौती याचिकाएं खारिज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी जमानत को चुनौती देने वाली ईडी और राज्य सरकार की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत आदेशों को बार-बार चुनौती देने की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि केवल कानूनी त्रुटि के आधार पर किसी आरोपी की स्वतंत्रता खत्म नहीं की जा सकती।
रायपुर
Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी
Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल को UAE के दुबई में गिरफ्तार किया गया है। ED के अनुसार, वह शराब सिंडिकेट के लिए अवैध कमीशन की रकम जुटाने और उसे अनवर ढेबर तक पहुंचाने का काम करता था। अब भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।
रायपुर
ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
ED Investigation: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रायपुर स्थित दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इनकी कीमत 9.06 करोड़ रुपए बताई गई है। ED ने 9 अक्टूबर को विशेष PMLA अदालत में उनके खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की। जांच एजेंसी का दावा है कि कथित शराब सिंडिकेट से जुड़ी 860 से 880 करोड़ रुपए की नकदी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचाई गई थी। इस मामले में अब तक जब्त, फ्रीज या कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 610.34 करोड़ रुपए बताया गया है।
दुर्ग संभाग
Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा
Chhattisgarh ED Raid: मंगलवार सुबह भिलाई-3 की विश्व बैंक कॉलोनी में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव केके चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी। टीम ने घर में दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों समेत वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की। हालांकि, ED ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि तलाशी किस मामले से जुड़ी है। कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।