"मगरलोड क्षेत्र" के लिए 5 परिणाम मिले
धमतरी
Dhamtari News: पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश से मचा हड़कंप, दो बाइक खाक
Dhamtari News: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में आधी रात पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यह घटना मेघा स्थित माता रानी फ्यूल्स की है, जहां एक संदिग्ध ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद किया।
धमतरी
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
Animal Smuggling Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशियों को बरामद किया है। एक पिकअप डाभा-दोनर मार्ग पर पलटी मिली, जबकि दूसरी में भी मवेशी भरे हुए थे। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
मौसम की मार : रायगढ़ से धमतरी तक बारिश के कारण भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज आंधी-तूफान के दौरान दो फैक्ट्रियों की बाउंड्री वॉल गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर में रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। धमतरी के मगरलोड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 40 मवेशियों की मौत हो गई।
धमतरी
मगरलोड में हड़कंप : मासूम बच्ची की फ्रूटी में संदिग्ध फंगस, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
मगरलोड क्षेत्र के करेलीबड़ी गांव में एक मासूम बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैकेट में फंगस जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर सैंपल जब्त किए और जांच शुरू कर दी है। विभाग अब सप्लाई चेन और उत्पाद की गुणवत्ता की भी जांच कर रहा है।
छत्तीसगढ़
गगरेल बांध का पानी बना वरदान : कुकरा के कठवा फाल में दिखा ‘मिनी भेड़ाघाट’ जैसा अद्भुत नजारा
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और जल संकट के बीच गंगरेल बांध (रविशंकर सागर) से महानदी मुख्य नहर के जरिए छोड़ा गया पानी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। इससे सूखे तालाब भर रहे हैं, भूजल स्तर बढ़ रहा है और पशुओं के लिए भी पानी उपलब्ध हो रहा है। कुकरा गांव के पास कठवा फाल में नहर का पानी लगभग 15 फीट की ऊंचाई से गिरकर सफेद झाग जैसा “दूधिया” दृश्य बना रहा है, जिसे लोग ‘मिनी भेड़ाघाट’ कह रहे हैं। यह मनमोहक दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा है और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।