"विवादित बयान" के लिए 11 परिणाम मिले
अन्य
अभिनेत्री तृषा पर विवादित बयान मामला, DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प
तमिलनाडु में विवादित टिप्पणी मामले को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के मामले में हिरासत में लिया है। चेन्नई स्थित उनके आवास के बाहर समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी रही।
खेल
भारतीय गेंदबाजों को लेकर हसन नवाज का विवादित बयान वायरल, बाद में दी सफाई
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हसन नवाज का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक खेल और “नफरत” जैसी बात कही। इससे क्रिकेट फैंस के बीच विवाद और बहस छिड़ गई। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब भावनात्मक नहीं था और बल्लेबाजी पूरी तरह मैच की स्थिति पर निर्भर करती है, इसलिए किसी एक गेंदबाज को टारगेट करना व्यावहारिक नहीं होता।
अन्य
Agra Teacher MLC Election: सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल की आगरा में शानदार जीत, धर्म परिवर्तन के एलान और रोने के बाद चर्चा में आए थे
Agra Teacher MLC Election: उत्तर प्रदेश के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 3,500 से अधिक वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर लगातार दूसरी बार शिक्षक एमएलसी बनने का गौरव हासिल किया। मतदान के दौरान प्रशासन पर लगाए गए आरोपों और धर्म परिवर्तन से जुड़े उनके विवादित बयान के कारण यह चुनाव काफी चर्चा में रहा।
कांग्रेस
Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अचानक ब्रेक लगने से यह हादसा हुआ। राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए हैं, जबकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वह मानहानि मामले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे।
अन्य
Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल
Controversial Statement: आजमगढ़ में सपा के MLC लाल बिहारी यादव के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा तय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए अखिलेश यादव के फैसले को सर्वोपरि बताया। इसी दौरान उन्होंने ‘कुत्ते’ का उदाहरण देते हुए विवादित टिप्पणी कर दी। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने सपा पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र और मतदाताओं का अपमान बताया तथा माफी की मांग की।
बिलासपुर
विवाद : एमआईसी सदस्य की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के इंजीनियर, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बिलासपुर नगर निगम में एमआईसी बैठक के दौरान अभियंताओं पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में इंजीनियरों ने मोर्चा खोल दिया है। काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए उन्होंने सार्वजनिक माफी और सम्मानजनक कार्य वातावरण की मांग की है।
राष्ट्रीय
बिलावल भुट्टो की नई धमकी : बोले- भारत ने रोका सिंधु नदी का पानी तो परमाणु हमले को मजबूर होगा पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश हुई तो इसे केवल पर्यावरण या कूटनीतिक विवाद नहीं, बल्कि देश के अस्तित्व पर हमला माना जाएगा।
कांग्रेस
मेलोनी पर बयान देकर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज : बोले- मोदी इटली में ‘हनीमून और प्री-वेडिंग शूट’ करा रहे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर विवादित बयान दिया। बैज ने कहा कि पीएम मोदी इटली में “हनीमून और प्री-वेडिंग शूट” कराने गए हैं। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और बेरोजगारी के मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही रायपुर के कमिश्नरी सिस्टम को विफल बताते हुए दुर्ग और बिलासपुर में इसे लागू करने पर सवाल उठाए। अंतागढ़ में सरपंचों के इस्तीफे और विकास कार्यों के ठप होने को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार को घेरा।
छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार 2026 : BJP विधायक के ‘चप्पल से मारेंगे’ बयान पर बवाल, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार का ऐलान
गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के पाटसिवनी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 समाधान शिविर के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक शिकायत में पटवारी पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक रोहित साहू ने मंच से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि घूसखोरों को चप्पल से मारना चाहिए।
देश
सियासी यू-टर्न : कभी कहा था देशद्रोही अब बाबा बागेश्वर से तेज प्रताप ने पूछा अपना राजनीतिक भविष्य
Tej Pratap Yadav हाल ही में एक वायरल वीडियो में Dhirendra Krishna Shastri से अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछते नजर आए। यह चौंकाने वाला है क्योंकि 2023 में वे उनके कड़े आलोचक थे। राजद से निष्कासन, नई पार्टी बनाने और 2025 चुनाव हारने के बाद अब वे नई दिशा और समर्थन की तलाश में दिख रहे हैं। यह कदम उनकी बदली रणनीति या छवि सुधार की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
देश
मीना का तेल खजाना : कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल
अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के बीच भारत ने MENA क्षेत्र के ऊर्जा संसाधनों पर फोकस बढ़ाया है। इसी दौरान भारत-चीन की अहम मुलाकात और ट्रंप के विवादित बयान ने वैश्विक राजनीति को और गर्मा दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन के मिडिल ईस्ट मामलों के विशेष दूत झाई जुन ने भारत की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने MENA क्षेत्र की ताजा परिस्थितियों और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। यह संकेत देता है कि वैश्विक तनाव के बीच भारत और चीन व्यावहारिक कूटनीति के जरिए साझा हितों को साधने की कोशिश कर रहे हैं।