बलरामपुर-रामानुजगंज
24 खबरें
नई कार्यकारिणी गठित : निजी विद्यालय संचालक संघ में नई टीम का गठन, अध्यक्ष बने प्रमेंद्र गुप्ता
वाड्रफनगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल, रजखेता में जिला अशासकीय संचालक कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में तीन वर्षीय कार्यकाल की समीक्षा के बाद प्रमेंद्र गुप्ता को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
चंदन युग की शुरुआत : तेजतर्रार IAS ने संभाली जिले की कमान, कड़े तेवर और विकास पर फोकस
जिले की नई कलेक्टर के रूप में 2016 बैच की IAS अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
मानवता की मिसाल : देर रात रोती महिला और बच्चों की युवकों ने की मदद
नगर के मां महामाया मंदिर के पास देर रात एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रोती-बिलखती मिली। भूख और प्यास से परेशान बच्चों को देखकर स्थानीय युवकों ने पहले खाने-पीने की व्यवस्था की और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चों को समझाइश देकर सुरक्षित घर पहुंचाया। बताया गया कि एक बोरा आम को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद महिला बच्चों को लेकर घर छोड़कर निकल गई थी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही महिला की मदद के लिए आगे आए समाजसेवियों और पुलिस की लोगों ने सराहना की।
शिक्षा विभाग में हड़कंप : फर्जी नाम से सरकारी नौकरी कर रहा था प्रधान पाठक, जांच में खुलासा होते ही निलंबित
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक प्रधान पाठक पर फर्जी नाम और दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत कुशफर के निवासी सत्यनारायण की शिकायत पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि शिक्षक का असली नाम रामदुलार पिता जीतू है, जबकि उसने लालमन सिंह पिता रामवृक्ष के नाम से नौकरी प्राप्त की थी। मामले को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है।
रेत की तस्करी : महानदी पर रेत माफिया का कब्जा प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट
बलरामपुर जिले के धंधापुर क्षेत्र में महानदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन किया जा रहा है। रेत माफिया रोजाना सैकड़ों वाहनों के जरिए रेत की तस्करी कर करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे हैं। प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह अवैध काम लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी योजनाओं के नाम पर रेत निकालकर खुले बाजार में बेची जा रही है। अवैध खनन से महान नदी पर बना करोड़ों रुपये का पुल भी खतरे में आ गया है और उसके पीलर कमजोर पड़ने लगे हैं। मामले में राजपुर एसडीएम ने कार्रवाई और संयुक्त टीम बनाकर रेत तस्करी रोकने का आश्वासन दिया है।
माफियाओं का कहर : पांगन नदी का सीना चीर रही मशीनें, अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
पांगन नदी के महुआ घाट क्षेत्र में कथित रूप से पोकलेन मशीनों से अवैध रेत खनन हो रहा है, जिससे नदी की धारा प्रभावित हो रही है, किनारों पर कटाव बढ़ रहा है और भू-जल स्तर गिरने की आशंका जताई जा रही है। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन मौन है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
CMO का कथित ऑडियो वायरल, पार्षदों को ‘कुत्ता’ कहने का आरोप : बोले- मेरा ट्रांसफर कराने की औकात नहीं
बलरामपुर में नगर पालिका के CMO प्रणव राय का एक कथित ऑडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। ऑडियो में पार्षदों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी और ट्रांसफर को लेकर चुनौती देने का आरोप है। हालांकि, CMO ने इसे AI से बनाया गया फर्जी बताया है। पार्षदों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है, जबकि ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।