Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › बलरामपुर-रामानुजगंज › CG Crime News: सब्जी के खेत से मिले गांजे के 112 …
Police arrested the accused (Image Source: Social Media)
Police arrested the accused (Image Source: Social Media)
बलरामपुर-रामानुजगंज

CG Crime News: सब्जी के खेत से मिले गांजे के 112 पौधे, पुलिस ने किया जब्त 

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 112 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। मामला खुखरी गांव के रखैतपारा क्षेत्र का है। पुलिस को खेत में सब्जियों की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए जाने की सूचना मिली थी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 04:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 112 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। मामला खुखरी गांव के रखैतपारा क्षेत्र का है। पुलिस को खेत में सब्जियों की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को खुखरी हल्का पटवारी ने सूचना दी कि कबीर साय टेकाम ने अपनी जमीन पर लगी सब्जियों की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान कबीर साय टेकाम ने अपने घर की बाड़ी में सब्जियों की फसल के बीच गांजे की खेती करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने पूरे खेत और आसपास के हिस्से की जांच की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में कबीर साय टेकाम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

112 पौधे और 36 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

जांच के दौरान सब्जियों के बीच लगाए गए गांजे के छोटे-बड़े पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने पौधों के साथ उनकी डगाल, हरे पत्ते और तने को भी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कुल 112 पौधे बरामद हुए, जिनका कुल वजन 36 किलो 300 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

अवैध खेती के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। गांजे की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गांजे की कुल कीमत 

पुलिस ने मौके से 112 छोटे-बड़े गांजे के पौधे बरामद किए। जब्त गांजे का कुल वजन 36 किलो 300 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए है। कार्रवाई के बाद जब्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें