भाजपा
कुल 55 खबरें
असम में फिर हिमंता राज : दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, गुवाहाटी में समारोह
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा जीत हासिल की है। पार्टी विधायक दल ने हिमंता बिस्वा सरमा को फिर नेता चुना है। वह मंगलवार, 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुवाहाटी में आयोजित समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे उन्हें और नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को रायपुर में होगी। इसमें संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
रणनीति : बंगाल में 2 डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है बीजेपी! साधे जाएंगे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इस बात पर गंभीर चर्चा चल रही है कि राज्य में सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए दो डिप्टी मुख्यमंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 10 मई को सुबह 10 बजे प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, “दो डिप्टी CM फॉर्मूला” का उद्देश्य बंगाल की विविध क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शासन को अधिक प्रभावी बनाना है। इसमें एक उपमुख्यमंत्री संगठन और वैचारिक राजनीति से जुड़े मुद्दों को संभाल सकता है, जबकि दूसरा क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की जिम्मेदारी निभा सकता है।
भाजपा की जीत पर मंत्री गजेन्द्र के कार्यालय में झालमुरी बांटकर मनाया गया जश्न
गंजपारा स्थित भाजपा कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में पार्टी की कथित जीत के दावे के बाद उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झालमुरी, मिठाई बांटी, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुशी जताई। मंत्री यादव ने इस जीत को जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाती है।
लोखान में सुशासन तिहार के दौरान सीएम का श्रमिकों के बीच भोजन सहभागिता
कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया और श्रमिकों के बीच पहुंचकर उनके साथ आत्मीय संवाद किया। महिला श्रमिकों के आमंत्रण पर उन्होंने पारंपरिक भोजन (बोरे बासी, भाजी, आमा चटनी आदि) उनके साथ जमीन पर बैठकर ग्रहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में फीडबैक लिया तथा गांव की पेयजल समस्या को गंभीरता से सुना। कलेक्टर द्वारा 26 गांवों के लिए तैयार पेयजल योजना की जानकारी दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने इसे शीघ्र स्वीकृति देकर लागू करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
शुभेंदु अधिकारी उभरे : बंगाल की सियासत में बदलते समीकरण और बीजेपी की बढ़त का चेहरा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुभेंदु अधिकारी का कद लगातार बढ़ा है। हालिया चुनावी रुझानों में बीजेपी की बढ़त ने उन्हें सत्ता के केंद्र में ला खड़ा किया है। आक्रामक रणनीति, संगठन विस्तार और ममता बनर्जी के खिलाफ सीधी टक्कर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार बना दिया है।
सम्राट का हुंकार : बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि, पंचायतों में ही होगा समस्याओं का समाधान
बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने नालंदा जिले के परनावां धाम में आयोजित कार्यक्रम में विकास, सुशासन और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था मजबूत करना है और जल्द ही पंचायत स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो सके। उन्होंने शिक्षा और रोजगार को लेकर बड़े लक्ष्य बताए—हर प्रखंड में मॉडल स्कूल और कॉलेज बनाने, तथा 2030 तक 1 करोड़ रोजगार सृजित करने की योजना।
रफ्तार को मिले नए पंख : पीएम मोदी ने किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे प्रदेश के सबसे लंबे और महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे का आधिकारिक उद्घाटन किया। लगभग 37,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे न केवल पश्चिमी यूपी को पूर्वी यूपी से जोड़ेगा, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति का नया ग्रोथ इंजनभी बनेगा।
मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार, कलपक्कम की सफलता पर जताया गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में भारत की वैज्ञानिक प्रगति और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को देश के विकास, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और तकनीकी उन्नति का महत्वपूर्ण आधार बताया। तमिलनाडु के Kalpakkam स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) के ‘क्रिटिकैलिटी’ हासिल करने को एक बड़ी उपलब्धि बताया गया, जिससे भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता को नई दिशा मिली है। ब्रीडर रिएक्टर की खासियत है कि यह बिजली उत्पादन के साथ-साथ भविष्य के लिए नया ईंधन भी तैयार करता है।
रणनीति का पलटवार : संदीप पाठक की एंट्री से बदली सियासी बिसात, तीसरे विकल्प के भ्रूण पर गहराया संकट
आम आदमी पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार रहे छत्तीसगढ़ मूल के संदीप पाठक के भाजपा में जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। यह दल बदल के साथ बड़े रणनीतिक शक्ति संतुलन का परिवर्तन भी है। भाजपा को जहां इससे संगठनात्मक मजबूती और चुनाव में बढ़त संभावना दिखती है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह गहरा झटका है, जिससे उसका “तीसरे विकल्प” का सपना कमजोर पड़ता दिख रहा है। आने वाले समय में यह बदलाव छत्तीसगढ़ की सियासत को और अधिक जटिल और दिलचस्प बना सकता है।
राघव चड्ढा : एक लंबी पटकथा का अंतिम दृश्य ! मोड़ और बदलती सियासत की दिशा
भारतीय राजनीति में अचानक कुछ भी नहीं होता। जो घटनाएं एक झटके में घटती दिखती हैं, उनकी पटकथा अक्सर लंबे समय से लिखी जा रही होती है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना भी ऐसी ही एक घटना है, जिसे दलबदल कहकर समझना पर्याप्त नहीं होगा। यह एक क्रमिक दूरी, भीतर पनपते असंतोष और बदलती राजनीतिक प्राथमिकताओं का परिणाम है। इस घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी को झटका देने के साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए भी एक नया विस्तार मार्ग खोल दिया है।
मर्यादा पर सियासत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का कांग्रेस पर तीखा हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री के लिए कथित रूप से इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि यह आलोचना नहीं, बल्कि कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक है।