Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़

2707 खबरें

जहां प्रकृति बोल रही : छत्तीसगढ़ के कश्मीर में पर्यटकों को स्पर्श कर रहे बादल, फिज़ां में मधुर संगीत घोल रही हवाएं
चैतुरगढ़ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की पहाड़ियों पर स्थित एक ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत किला है, जिसे “छत्तीसगढ़ का कश्मीर” कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 3000 फीट ऊंचाई पर बसे इस किले तक पहुंचने का सफर घने जंगलों, घुमावदार रास्तों और मनमोहक वादियों से होकर गुजरता है। कलचुरी राजाओं द्वारा निर्मित यह किला अपनी सामरिक मजबूती और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।
कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
डबल मर्डर केस : प्रेमिका की हत्या, बेटी को रेलवे ट्रैक पर छोड़ा, रायपुर हत्याकांड में हाई कोर्ट सख्त
राजधानी रायपुर में प्रेमिका और उसकी मासूम बेटी की दोहरी हत्या मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आरोपी विक्की उर्फ सुखीराम यादव की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ परिस्थितिजन्य, वैज्ञानिक और मेडिकल साक्ष्य बेहद मजबूत हैं। आरोपी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या की थी और उसकी बेटी को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया था, जहां ट्रेन से उसकी मौत हो गई। डीएनए, एफएसएल रिपोर्ट और आरोपी की निशानदेही पर मिले सबूतों को अदालत ने निर्णायक माना।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगलों में छिपाए गए नक्सलियों के गुप्त डंप का खुलासा किया। सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर जवानों ने करीब 1 करोड़ रुपये नकद, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की। बरामद रकम में 2 हजार रुपये के बंद हो चुके नोट भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुछ डंप हालिया हैं, जबकि कुछ 4 से 6 साल पुराने बताए जा रहे हैं। इससे पहले बीजापुर में भी सुरक्षाबलों ने माओवादियों के एक गुप्त बंकर से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट
अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर हथियारबंद लुटेरों का गैंग सक्रिय हो गया है। देर रात कल्याणपुर जंगल के पास बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे एक कार सवार परिवार को रोककर लूटने की कोशिश की, लेकिन चालक सूझबूझ दिखाकर भाग निकला। इसी दौरान ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव को रोककर उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया। घटना के बाद गांधीनगर थाना पुलिस और लटोरी पुलिस चौकी की टीम संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। लगातार बढ़ती वारदातों और हाथियों के आतंक के बीच इस मार्ग पर लोगों में डर का माहौल है।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
रेलवे की पहल : यात्रियों की भारी भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा ऐलान, चलेगी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने जगदलपुर से हजरत निजामुद्दीन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन संख्या 08519, 21 मई 2026 को जगदलपुर से रवाना होकर 23 मई को दिल्ली पहुंचेगी, जबकि वापसी ट्रेन 25 मई को निजामुद्दीन से चलकर 26 मई को जगदलपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, जनरल और दिव्यांगजन के लिए विशेष कोच शामिल रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय सारिणी और आरक्षण की जानकारी जांचने की अपील की है।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
पुलिस का छापा : शराब में मिलावट कर बना रहे थे नकली ब्रांड, 4 आरोपी गिरफ्तार
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजपूत ढाबा के पास एक किराए के मकान में छापा मारकर आरोपियों को शराब में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई में 34 लीटर अवैध शराब, गोवा स्पेशल व्हीस्की की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, होलोग्राम और अन्य सामग्री जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट और BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
सनसनी : डैम किनारे जंगल में मिली युवती की अर्धनग्न लाश, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला चेहरा
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित तुमीडीह डैम के पास जंगल में 20-22 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के थानों में गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
नौकरी का झांसा : भिलाई स्टील प्लांट में काम लगाने कंप्यूटर ऑपरेटर से 6 लाख की ठगी, आदि गुज्जर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी सैम्युअल सातुम उर्फ आदि गुज्जर ने खुद को बीएसपी अधिकारियों का करीबी बताकर निजी कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश वर्मा से किस्तों में रकम वसूली। लंबे समय तक जॉइनिंग का झांसा देने के बाद केवल 1 लाख रुपये लौटाए गए। अखबार में आरोपी की गिरफ्तारी की खबर पढ़ने के बाद पीड़ित ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने BNS की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
लापरवाही : ऑपरेशन के बाद खुला बड़ा राज! महिला के पैर में अधूरा छोड़ दिया इंप्लांट
Korba के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला भूरी मरकाम के पैर का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड तो डाल दी, लेकिन जरूरी स्क्रू लगाना भूल गए। ऑपरेशन के दो दिन बाद हुए एक्सरे में यह चूक सामने आई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्क्रू एक्सरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए दोबारा जांच कराई जाएगी। यदि स्क्रू नहीं लगा होना साबित होता है, तो महिला का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही : डिजिटल कैमरे के साथ पहुंचे छात्र, 5 शिक्षक-कर्मचारी तत्काल निलंबित
महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूल के बोर्ड परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग ने केंद्राध्यक्ष समेत 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच में पता चला कि छात्रों की ठीक से जांच नहीं होने के कारण वे डिजिटल कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष तक ले गए। परीक्षा से जुड़े वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई की।
कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
IPL का महासंग्राम : विराट पर होंगी निगाहें, RCB-KKR मैच के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई को IPL 2025 के तहत RCB और KKR के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। विराट कोहली पर फैंस की खास नजर रहेगी, क्योंकि पिछले मैच में वे शून्य पर आउट हो गए थे। मैच को लेकर प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है और कई सामान स्टेडियम में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दूसरी ओर KKR टीम रायपुर पहुंचकर अभ्यास में जुट गई है, जहां रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
नाबालिग से दरिंदग : दुष्कर्म करने वाले करन डोम को 20 साल की जेल, शादी का झांसा देकर पुरी में बनाया था बंधक
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले आरोपी करन डोम को 20 साल के कठोर कारावास और 6,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना का विवरण: मई 2025 में आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा किया और उसे ओडिशा के पुरी और जशपुर के कुनकुरी में बंधक बनाकर रखा, जहाँ उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने साल 2024 में एक अनजान नंबर के जरिए किशोरी से दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसाया था।
कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें