छत्तीसगढ़
2707 खबरें
खूनी खेल : पत्नी से अनबन के बाद बाउंसर ने ससुराल में बरसाईं गोलियां, एक साली की मौत, दूसरी गंभीर
मोवा बाजार में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने ससुराल में फायरिंग कर दी। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच जारी है।
दिनदहाड़े वारदात : खरोरा में सराफा कर्मचारी पर तलवार से हमला, 1 करोड़ के जेवरात की लूट
रायपुर के खरोरा क्षेत्र में बाइक सवार 2–3 नकाबपोश बदमाशों ने सराफा दुकान के मैनेजर पर तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए। मैनेजर गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मामले को सुनियोजित लूट मानकर जांच कर रही है।
पुलिस का एक्शन : 8 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 8 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान महुआ और देशी शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई, कई वाहनों को सीज किया गया और अनेक आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।
गांव में आक्रोश: मुनगासेर में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़फोड़, कपड़ों में लगाई आग
मुनगासेर गांव में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़-फोड़ और चुनरी जलाने की घटना सामने आई, साथ ही पेट्रोल पंप पर खड़ी कार के कांच भी तोड़े गए। सीसीटीवी के आधार पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पहचान हुई है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है, जबकि पुलिस में शिकायत दर्ज कर समझौते और इलाज की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
जेल में बंदी की मौत पर बवाल : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में अवैध शराब बिक्री के आरोप में बंद 38 वर्षीय विचाराधीन कैदी सुरेश रात्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित किया गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि उन्हें गुमराह किया गया और संभव है कि मौत जेल के भीतर ही हुई हो, जिसे छिपाने की कोशिश की गई।
कमार जनजाति परिवारों का डिजिटल सर्वे पूर्ण, केंद्र सरकार बनाएगी विशेष उत्थान योजनाएं
जिले में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लगभग 940 परिवारों का डिजिटल सर्वे पूरा किया गया, जिसमें उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई। इस डेटा के आधार पर जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा उनके उत्थान के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी, जिससे उनके जीवन स्तर और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा।
कृषि संकल्प यात्रा : जैविक खेती, मिलेट्स और आधुनिक तकनीक पर किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
जिले में किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प यात्रा की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से की गई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 05 मई से 20 मई 2026 तक चलेगी, जिसमें रथ गांव-गांव जाकर किसानों को जैविक खेती, उन्नत बीज, कृषि यंत्रों, फसल चक्र परिवर्तन, मिलेट्स उत्पादन और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी देगा।
CG Vyapam Recruitment : व्यापमं में 69 सब ऑडिटर पदों पर भर्ती, 22 मई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सब ऑडिटर के 69 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 तक चलेगी। कॉमर्स ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी और चयन सूची 1 वर्ष तक वैध रहेगी।
लोखान में सुशासन तिहार के दौरान सीएम का श्रमिकों के बीच भोजन सहभागिता
कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया और श्रमिकों के बीच पहुंचकर उनके साथ आत्मीय संवाद किया। महिला श्रमिकों के आमंत्रण पर उन्होंने पारंपरिक भोजन (बोरे बासी, भाजी, आमा चटनी आदि) उनके साथ जमीन पर बैठकर ग्रहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में फीडबैक लिया तथा गांव की पेयजल समस्या को गंभीरता से सुना। कलेक्टर द्वारा 26 गांवों के लिए तैयार पेयजल योजना की जानकारी दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने इसे शीघ्र स्वीकृति देकर लागू करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
चुनावी रुझानों में BJP की बढ़त पर CM साय खुश : बोले- जनता के भरोसे और काम का मिल रहा फल
CM विष्णुदेव साय ने चुनावी रुझानों में भाजपा की बढ़त पर खुशी जताते हुए इसे जनता के विश्वास और सरकार के काम का परिणाम बताया। पश्चिम बंगाल सहित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की।
IIT भिलाई में 47 पदों पर भर्ती, 40 साल तक के युवाओं के लिए मौका
Indian Institute of Technology Bhilai (IIT भिलाई) ने नॉन-टीचिंग के कुल 47 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 18 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। पदों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को लेवल-3 से लेवल-10 तक का वेतन दिया जाएगा।
बैंकिंग सेक्टर में बड़ा मौका : Union Bank ने निकाली 1865 पदों पर भर्ती
Union Bank of India ने 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।