छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6010 खबरें
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पशु तस्करी मामलों में ट्रायल तक गौशालाओं में रहेंगे जब्त मवेशी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पशु तस्करी के मामलों में जब्त कृषि उपयोगी मवेशियों को ट्रायल पूरा होने से पहले आरोपी, वाहन चालक या कथित मालिक को सुपुर्दनामा पर नहीं दिया जा सकता। अदालत ने कहा कि ऐसे सभी पशुओं को मुकदमे के अंतिम निर्णय तक केवल पंजीकृत गौशाला, गोसदन या गोरक्षण संस्थानों की देखरेख में रखा जाएगा।
खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद
बिलासपुर में बिल्डर के घर करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ₹1.06 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर, पुराने नोट और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ, जबकि कथित तौर पर चोरी हुए कीमती पत्थर घर से ही मिल गए।
एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड
बलरामपुर जिले की ग्राम पंचायत भेलवाडीह के पंचायत सचिव विष्णुपद मण्डल को जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के बदले 200 रुपये मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वायरल ऑडियो की जांच में शिकायत सही मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गोल्डन गर्ल : गुढ़ियारी की बेटी सोना दास का कमाल, 6 इवेंट में 6 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
रायपुर के गुढ़ियारी निवासी युवा तैराक सोना दास ने बिलासपुर में आयोजित 16वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 400 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) और 200 मीटर मेडले रिले स्पर्धाओं में स्वर्ण जीतकर रायपुर और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, कोच और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विजय उत्सव : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, छात्रों के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक जीत
महासमुंद के नेहरू चौक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताते हुए विजय उत्सव मनाया। जिलाध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा कि युवाओं के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा।
CG Vyapam SET 2026 : व्यापमं ने जारी किया परीक्षा का नोटिफिकेशन, ऑनलाइन आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने CG-SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 4 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित होगी, जबकि एडमिट कार्ड 28 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क वापस किया जाएगा।
मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका
रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे से 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
झमाझम बारिश से बदला मौसम : अगले 72 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 से 28 जुलाई तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। फिलहाल राज्य में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम
प्रमुख कारोबारी राजकुमार सराफ के घर रविवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। अधिकारी वित्तीय दस्तावेजों, खाता-बहियों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रहे हैं तथा परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी जारी है।
विवाद : DEO कार्यालय पर अनियमितता का आरोप, कार्यमुक्त कर्मचारी अब भी संभाल रहे जिम्मेदारी
सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में कार्यमुक्त किए जा चुके अधिकारियों और कर्मचारियों से अब भी काम कराए जाने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने DEO को ज्ञापन सौंपकर तीन दिनों के भीतर संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ का गौरव : रायपुर की संस्था ARKASA का वैश्विक मुकाम, पोलैंड में सफल रहा हाई-जी फोर्स प्रशिक्षण
रायपुर स्थित अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था अरकासा (ARKASA) की टीम ने पोलैंड में आयोजित विश्वस्तरीय मानव सेंट्रीफ्यूज (जी-फोर्स) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है। इस प्रशिक्षण में अर्शलीन कौर साहनी, बिस्वजीत दास, लूमेश साहू और अनुष्का राठौर ने भाग लिया।
आस्था और भक्ति : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बसना, बहुड़ा रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी पर बसना अंचल में भगवान श्री जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बसना, बरबसपुर और गोरटेक में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर रथ खींचा तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। हजारों श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच रथ यात्रा में भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया।