Sunday, 25 Oct 2026 भारत

छत्तीसगढ़

धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती

कुल 6010 खबरें

आत्मनिर्भरता की ओर कदम : कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तैयार किए 700 से अधिक फलदार और सजावटी पौधे
आत्मनिर्भरता की ओर कदम : कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तैयार किए 700 से अधिक फलदार और सजावटी पौधे
महासमुंद स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में उद्यानिकी नर्सरी प्रबंधन के अंतर्गत द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने 700 से अधिक फलदार और सजावटी पौधे तैयार किए। NEP-2020 के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक नर्सरी प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए व्यवहारिक कौशल प्रदान करना था।
कीर्तिमान डेस्क 26 Jul 2026
आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक
आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक
महासमुंद के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 के फर्जी नेशनल परमिट मामले में पुलिस ने पांच साल से फरार वाहन मालिक सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर हुई कार्रवाई में आरोपी को रायपुर से पकड़ा गया, जबकि मामले का दूसरा आरोपी चालक अब भी फरार है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 26 Jul 2026
अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस
अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस
महासमुंद के बागबाहरा में एक परिवार को टोनही-टोनहा बताकर सामाजिक बहिष्कार और प्रताड़ित करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 26 Jul 2026
दर्दनाक हादसा : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
दर्दनाक हादसा : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के टिकरापारा गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर 26 वर्षीय चालक सुरेंद्र तिग्गा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कमलेश्वरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
बसना में शिक्षा अभियान : हर बच्चे के हाथ में नोटबुक, शिक्षा के सपनों को मिला नया सहारा
बसना में शिक्षा अभियान : हर बच्चे के हाथ में नोटबुक, शिक्षा के सपनों को मिला नया सहारा
बसना में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, बसना उन्नति शाखा ने राष्ट्रीय अभियान के तहत गौरटेक, बरबसपुर और सिंघनपुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन, पेंसिल सहित अध्ययन सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो और सभी बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
स्वास्थ्य शिविर : महासमुंद में बस चालकों-परिचालकों के लिए लगा हेल्थ कैंप, 98 की हुई जांच
स्वास्थ्य शिविर : महासमुंद में बस चालकों-परिचालकों के लिए लगा हेल्थ कैंप, 98 की हुई जांच
महासमुंद बस स्टैंड में परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बस चालकों एवं परिचालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 98 चालक-परिचालकों का बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, नशामुक्त वाहन संचालन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
बसना में नई पहल : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया जगदम्बा बस्तर एण्ड रेजिन आर्ट्स का उद्घाटन
बसना में नई पहल : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया जगदम्बा बस्तर एण्ड रेजिन आर्ट्स का उद्घाटन
बसना में जगदम्बा बस्तर एण्ड रेजिन आर्ट्स का भव्य शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया। समारोह में कई गणमान्य अतिथियों ने बस्तर की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की कला और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान और संस्थान की सफलता की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
नीट विवाद : धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर गजेंद्र यादव ने जताई असहमति
नीट विवाद : धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर गजेंद्र यादव ने जताई असहमति
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। उन्होंने पूरे मामले की जांच पूरी होने तक निर्णय पर पुनर्विचार करने और देशहित में इस्तीफा वापस लेने की अपील की।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
पेपर लीक विवाद : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं और लोकतंत्र की जीत - डॉ. शिवकुमार डहरिया
पेपर लीक विवाद : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं और लोकतंत्र की जीत - डॉ. शिवकुमार डहरिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने युवाओं के अधिकारों के लिए अपना संघर्ष जारी रखने की बात भी दोहराई।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन : लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन : लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की गई है।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
हड़कंप : सिंचाई विभाग की लापरवाही से टूटी नहर, दमकाडीह के किसानों पर टूटा संकट
हड़कंप : सिंचाई विभाग की लापरवाही से टूटी नहर, दमकाडीह के किसानों पर टूटा संकट
धमतरी जिले के दमकाडीह गांव में माइनर नहर टूटने से करीब 80 से 100 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और नहर की स्थायी मरम्मत की मांग की है, जबकि विभाग ने बारिश थमने के बाद मरम्मत कराने की बात कही है।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
सूरजपुर में रिश्तों का कत्ल : नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से ली जान, तीन बच्चों ने भागकर बचाई जान
सूरजपुर में रिश्तों का कत्ल : नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से ली जान, तीन बच्चों ने भागकर बचाई जान
सूरजपुर के सतपता गांव में नशे की हालत में एक पति ने पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी की कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से हत्या कर दी। घटना के दौरान तीन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 25 Jul 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें