Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर नीट विवाद : धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर गजें…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव का बयान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव का बयान
रायपुर

नीट विवाद : धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर गजेंद्र यादव ने जताई असहमति

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। उन्होंने पूरे मामले की जांच पूरी होने तक निर्णय पर पुनर्विचार करने और देशहित में इस्तीफा वापस लेने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jul 2026, 06:36 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:46 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अचानक पद से इस्तीफा देने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही ओर से इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था और वह उनसे अपना निर्णय वापस लेने की अपील करते हैं।

सिस्टम बड़ा है, अकेले मंत्री को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं 

मीडिया से चर्चा करते हुए गजेंद्र यादव ने कहा कि इस पूरे मामले में उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। प्रशासनिक ढांचा बहुत बड़ा होता है, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। कहीं से भी कोई चूक या लीक पॉइंट हो सकता है। कोई भी मंत्री कभी यह नहीं चाहेगा कि व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी हो। ऐसे में केवल किसी एक व्यक्ति या मंत्री से इस्तीफा ले लेना बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है।

पीएम के एक्शन और फास्ट ट्रैक जांच का दिया हवाला 

गजेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीट (NEET) मामले में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इस पर त्वरित और सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार पेपर लीक जैसे मामले में इतनी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है और केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट को सौंपी है। जब मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी बनाई जा चुकी है, तो फिर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का औचित्य नहीं बनता। 

'मैकाले की शिक्षा नीति बदलने में रही अहम भूमिका' 

धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को नया रूप देने में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। आजादी के 70 साल बाद लॉर्ड मैकाले की पुरानी शिक्षा पद्धति को हटाकर नई सोच और नए आयामों को लागू करने का सबसे साहसिक कदम धर्मेंद्र प्रधान ने ही उठाया है। उन्होंने अंत में दोहराया कि देश के भविष्य और शिक्षा क्षेत्र के व्यापक हित को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान को अपना निर्णय बदलकर तुरंत काम पर वापस लौटना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें