छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6014 खबरें
हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से CSEB कर्मचारी की मौत
कोरबा के राताखार बाईपास में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से CSEB के डीएसपीएम प्लांट में कार्यरत बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
शादी पर रोक : गाजे-बाजे के साथ आ गई बारात, फिर पहुंची पुलिस और रुक गई नाबालिगों की शादी
छत्तीसगढ़ के कोरबा में 13 साल की नाबालिग लड़की और 15 साल के लड़के की शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाल विवाह को रुकवा दिया। टीम ने दोनों परिवारों को कानून की जानकारी देकर जागरूक किया।
दरिंदगी : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज
बालोद जिले में कांकेर निवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला पर्यावरण पार्क के पास बेसुध मिली, जिसके बयान पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रोहित का शतक : हार के बावजूद रोहित की पारी बनी चर्चा, रितिका के इमोशनल मोमेंट ने जीता दिल
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत को हार मिली, लेकिन रोहित शर्मा की 138 रनों की शानदार पारी ने सबका दिल जीत लिया। रोहित के शतक पूरा करते ही स्टैंड में मौजूद उनकी पत्नी रितिका भावुक हो गईं। उनका इमोशनल रिएक्शन और रोहित का फ्लाइंग किस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यादव समाज महासम्मेलन : सीएम साय बोले- विकास और विरासत दोनों पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के बरौदा में झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और समाज की एकता व सेवा भावना की सराहना की।
रक्षाबंधन पर प्रकृति से जुड़ाव : रायगढ़ में तैयार हो रही इको-फ्रेंडली बीज राखियां
रायगढ़ जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाएं इस रक्षाबंधन पर देसी बीजों से पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार कर रही हैं। धान, मक्का और सब्जियों के बीजों से बनी ये राखियां त्योहार के बाद पौधों में बदलकर प्रकृति संरक्षण का संदेश देंगी।
बड़ा अवसर : बस्तर फाइटर्स में 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
बस्तर संभाग के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी : खेतों में घुसे हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 6 किसानों की फसल चौपट
रायगढ़ जिले में हाथियों के दल ने रात के समय गांवों और खेतों में पहुंचकर 6 किसानों की धान फसल को नुकसान पहुंचाया। एक कच्चे मकान को भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग ड्रोन से निगरानी कर प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है।
दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर मालिक समेत दो लोगों की मौत से गांव में शोक
छत्तीसगढ़ के कोरबा और जशपुर जिले में रविवार को हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि जशपुर में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
कार्रवाई : बिलासपुर पेट शॉप में बिक रहे थे प्रतिबंधित कछुए, वन विभाग ने 4 कछुए किए बरामद
बिलासपुर में वन विभाग ने वन्यजीवों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित एक पेट शॉप पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से चार इंडियन रूफ्ड टर्टल (कछुए) बरामद किए गए। वन विभाग ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या मामले में पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। वारदात से पहले महिला दो युवकों के साथ अलग-अलग जगहों पर दिखाई दी थीं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।
बदली जिंदगी की दिशा : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं ने सीखी खेती और स्वरोजगार की तकनीक
सुकमा जिले में 25 आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग द्वारा 15 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं ने प्राकृतिक खेती, पशुपालन और कृषि आधारित स्वरोजगार की तकनीकें सीखकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।