छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5879 खबरें
Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या
Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मामूली विवाद के बाद 26 वर्षीय छात्र चित्रेश सहारे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर इलाके में हैरिटेज स्कूल के पीछे स्थित एक PG की बताई जा रही है। सोमवार दोपहर हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Raipur Municipal Corporation: मुख्यालय और जोनों में कई अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी
Raipur Municipal Corporation: प्रशासनिक कसावट लाने के लिए आयुक्त संबित मिश्रा ने कई इंजीनियरों के तबादले और प्रभार में बदलाव किए हैं। कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंताओं को अलग-अलग जोन व शाखाओं की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
Voter Registration Drive: अभियान के तहत जिलेभर में लगाए जाएंगे विशेष शिविर
Voter Registration Drive: जिले में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर शिविरों के साथ स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को ऑफलाइन और ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत
Liquor Accident: कोरबा जिले में तीन साल के मासूम ने घर में प्लास्टिक की बोतल में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे खड़गवां, चिरमिरी और बाद में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Seva Sankalp Abhiyan: स्वच्छता अभियान, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया श्रमदान
Seva Sankalp Abhiyan: सेवा मेरा योगदान, बलौदाबाजार स्वच्छता अभियान, टंक राम वर्मा, षष्ठी मंदिर, स्वच्छता अभियान, जनसेवा कार्यक्रम, श्रमदान, बलौदाबाजार समाचार, छत्तीसगढ़ समाचार
Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार
Theft Case: बिलासपुर के सकरी में घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने निलंबित आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बेटे की भूमिका सामने आई, जिसके बाद चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई।
Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त
Balod acid attack: बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के प्रेमी ने हमले की साजिश रची और अपने दोस्त को भैरमगढ़ से बुलाकर वारदात कराई। छात्रा गंभीर रूप से झुलसी है और रायपुर के DKS अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
Job Opportunities: छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
Job Opportunities: सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर मिलेंगे।
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
Animal Smuggling Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशियों को बरामद किया है। एक पिकअप डाभा-दोनर मार्ग पर पलटी मिली, जबकि दूसरी में भी मवेशी भरे हुए थे। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Raipur Cyber Crime: मोबाइल में एप बंद, फॉर्मेट कराया और उड़ गए ₹95 हजार, जेल के प्रहरी बने साइबर ठगी के शिकार
Raipur Cyber Crime: केंद्रीय जेल के जेल प्रहरी आत्माराम सिन्हा के SBI खाते से साइबर ठगों ने ₹95,000 ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल फॉर्मेट कराने के दो दिन बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर डिजिटल ट्रेल की जांच शुरू कर दी है।
Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद
Forest Department: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान महापल्ली के पास पक्षियों का शिकार करते दो युवक पकड़े गए। वन विभाग ने उनके पास से एयर गन, गोलियां और तीन मृत पक्षी बरामद किए हैं। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Seva Setu Camp: करहीडीह सरपंच के खिलाफ शिकायत, धारा 40 के तहत नोटिस के निर्देश
Seva Setu Camp: ग्राम पंचायत करहीडीह के प्रतिनिधियों ने सरपंच रामेश्वर साहू पर 35 दिनों से गांव से अनुपस्थित रहने और गांजा तस्करी मामले में नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।