छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5879 खबरें
Government Schemes: आंगनबाड़ी की पहल से महिलाओं तक पहुंच रही योजनाओं की जानकारी, वर्षा को मिला सहारा
Government Schemes: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के जरिए महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है। आमाडांड की वर्षा पुरी को समय पर मिली जानकारी और आर्थिक सहायता ने मातृत्व के दौरान परिवार को जरूरी सहारा दिया।
Seva Sankalp Abhiyan: बेनूर शिविर में योजनाओं का लाभ देने के साथ 371 आवेदनों पर कार्रवाई शुरू
Seva Sankalp Abhiyan: बेनूर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में 271 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जांच, राजस्व दस्तावेज, श्रमिक योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
Kamdhenu University: कोसली नस्ल के संरक्षण पर राज्यपाल ने दिए जरूरी निर्देश
Kamdhenu University: दुर्ग के कार्य परिषद सदस्यों ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की गतिविधियों और गोवंश संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ की देशी नस्ल ‘कोसली’ के संरक्षण, संवर्धन और नस्ल की पहचान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।
CG News: धमतरी में राशन कार्ड फर्जीवाड़े का आरोप, 1000 कार्डों पर उठे सवाल
CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में राशन कार्डों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई राशन कार्डों में परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी गलत तरीके से दर्ज की गई है। कुछ कार्डों में पुरुष के नाम के सामने महिला और महिला के नाम के सामने पुरुष का विवरण दर्ज होने की बात कही जा रही है।
Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप
Kawardha News: कबीरधाम जिले के नरोधी गांव से एक महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 26 वर्षीय लीला पाली गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला ने अपने ससुर रूप सिंह पाली और सास कुंती पाली पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
Vishnu Deo Sai: 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन तैयार, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णु देव साय के विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण पूरा किया गया।
Water Supply Restored: शिकायत के 15 दिन बाद समस्या का समाधान, 200 परिवारों को राहत
Water Supply Restored: तपकरा में करीब 15 दिनों से जारी पेयजल समस्या का सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समाधान किया गया। शिकायत के बाद नया मोटर लगाए जाने से जलापूर्ति बहाल हुई, जिससे करीब 200 परिवारों को राहत मिली।
Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव में शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 4 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश पर चारों को जमानत मिल गई है।
CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भगवानपुर गांव में विवाद के दौरान 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद बिरन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
Ambikapur-Delhi Train: अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
Ambikapur-Delhi Train: सरगुजा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है अंबिकापुर से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। लंबे समय से क्षेत्र के यात्री इस ट्रेन का फेरा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब यात्रियों को सप्ताह में एक अतिरिक्त दिन दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
Women Reservation: 15 वार्डों का आरक्षण जारी, देखें पूरी सूची
Women Reservation: नगर पंचायत नरहरपुर के 15 वार्डों का आरक्षण आज जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। आरक्षण प्रक्रिया के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अनारक्षित वर्ग के साथ महिला आरक्षण भी निर्धारित किया गया।
Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर
Chhattisgarh Road Projects: सड़क और पुल निर्माण से जुड़े 24 विकास कार्यों के लिए 672 करोड़ 22 लाख रुपए की निविदाओं को मंजूरी मिली है। इनमें नई सड़कें, पुल निर्माण, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, उन्नयन और विद्युतीकरण के कार्य शामिल हैं।