Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Government Schemes: आंगनबाड़ी की पहल से महिलाओं त…
Government scheme assistance for rural women(Image Source:CGDPR)
Government scheme assistance for rural women(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Government Schemes: आंगनबाड़ी की पहल से महिलाओं तक पहुंच रही योजनाओं की जानकारी, वर्षा को मिला सहारा

Government Schemes: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के जरिए महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है। आमाडांड की वर्षा पुरी को समय पर मिली जानकारी और आर्थिक सहायता ने मातृत्व के दौरान परिवार को जरूरी सहारा दिया।

स
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 06:49 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Government Schemes: मातृत्व का समय एक महिला के जीवन का बेहद महत्वपूर्ण दौर होता है, इस दौरान बेहतर पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और नवजात शिशु की आवश्यकताओं के लिए परिवार को अतिरिक्त आर्थिक संसाधनों की जरूरत होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के बाद स्वयं तथा नवजात शिशु की देखभाल और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही है। पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडांड की निवासी वर्षा पुरी के लिए भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मददगार साबित हुई है। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने बच्चे के जन्म के बाद उसकी आवश्यकताओं को पूरा करने में उनका साथ दिया और परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दिखाई योजना तक पहुंचने की राह

वर्षा पुरी बताती हैं कि गर्भवती होने के दौरान उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें योजना के उद्देश्य, मिलने वाले लाभ और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में समझाया। आवश्यक जानकारी मिलने के बाद उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया। आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रसव के कुछ महीनों के भीतर सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। समय पर मिली इस आर्थिक सहायता ने बच्चे के पालन-पोषण और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में परिवार को सहारा दिया।

बच्चे की जरूरतें पूरी करने में मिली बड़ी मदद

वर्षा पुरी ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चे के भरण-पोषण और उसकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। आर्थिक सहायता मिलने से बच्चे की देखभाल में काफी सहूलियत हुई और परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव भी कम हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और उनके बच्चों के लिए बेहद उपयोगी हैं। जरूरत के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता से माताओं को स्वयं और अपने बच्चे की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

योजना का लाभ मिलने से प्रसन्न श्रीमती वर्षा पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के लिए चलाई जा रही ऐसी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को प्रत्यक्ष सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण को प्रोत्साहित करने के साथ पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 

योजना की जानकारी से वर्षा को मिला सहारा

ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से महिलाओं तक योजना की जानकारी पहुंचने से पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ लेने में भी सुविधा हो रही है। आमाडांड की वर्षा पुरी की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सही समय पर मिली योजना की जानकारी और आर्थिक सहायता किस तरह मातृत्व के महत्वपूर्ण दौर में एक परिवार के लिए उपयोगी सहारा बन सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें