Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: बेनूर शिविर में योजनाओं का …
Seva Setu Camp in Benur(Image Source:CGDPR)
Seva Setu Camp in Benur(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: बेनूर शिविर में योजनाओं का लाभ देने के साथ 371 आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

Seva Sankalp Abhiyan: बेनूर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में 271 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जांच, राजस्व दस्तावेज, श्रमिक योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

स
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 06:02 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं को दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से नारायणपुर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बेनूर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में शासन का संवेदनशील और जन-हितैषी स्वरूप देखने को मिला। शिविर में एक ही प्रांगण के नीचे विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहाँ 271 ग्रामीणों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ (प्रमाण-पत्र, स्वीकृति पत्र और सहायता सामग्री) प्रदान किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं व माँगों से संबंधित 371 नए आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की गई प्रमुख सहायता

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35 परिवारों को उनके नए घर की खुशियों की चाबी सौंपी गई, 25 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र तथा 10 नए राशन कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 41 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और 34 लोगों की टी.बी. जाँच की गई, वहीं राजस्व विभाग द्वारा 24 डिजिटल किसान किताबें, 32 बी-1, नक्शा व खसरा तथा 18 जाति, निवास व आय प्रमाण-पत्र जारी किए गए, मुख्यमंत्री निर्माण मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 1 हितग्राही को 1 लाख रुपए, मिनीमाता महतारी जतन व मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 20-20 हजार रुपए की राशि और 14 श्रमिकों को श्रमिक कार्ड का लाभ मिला।

 सेवा संकल्प अभियान : नारायणपुर के बेनूर में सजा सेवा सेतु का मंच
सेवा संकल्प शिविर में हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ

बेनूर शिविर में महिलाओं और मत्स्य पालकों को मिली सौगात

आंगन मिलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 कार्यकर्ता-सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 2 महिलाओं की गोद भराई, 1 बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार और मत्स्य पालकों को जाल व आइस बॉक्स का वितरण किया गया। शिविर स्थल पर आधार अपडेट, नए नामांकन, महतारी वंदन योजना और ई-केवाईसी की सुविधा भी दी गई।

नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक

ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नमो सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान छ.ग. राज्य लघुवनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम ने कहा कि मूलभूत योजनाओं और नक्सलमुक्ति की दिशा में हुए सकारात्मक बदलावों से ग्रामीण अंचलों की तस्वीर बदल रही है। 

महतारी वंदन से महिलाएं सशक्त

जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1,000 रुपए की राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें