Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: रंगों और विचारों से बच्चों …
GPM students at painting and speech competition(Image Source:CGDPR)
GPM students at painting and speech competition(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: रंगों और विचारों से बच्चों ने रचा ‘विकसित भारत’ का सपना

Seva Sankalp Abhiyan: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत की कल्पना एवं 25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। डाइट पेंड्रा में हुई प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने चित्रकला और 31 ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रिंसी केवट और प्रिंसी गुर्जर के भाषण ने विशेष प्रभाव छोड़ा।

क
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 03:15 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: जीपीएम जिले में ‘विकसित भारत की कल्पना एवं 25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा के सभाकक्ष में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय, संकुल एवं विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विचार क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 30 तथा भाषण प्रतियोगिता में 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रिंसी केवट और प्रिंसी गुर्जर के ओजस्वी भाषण ने किया प्रभावित

भाषण प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विकसित, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्राथमिक शाला बंधी, विकासखंड गौरेला की कक्षा पांचवीं की छात्रा कुमारी प्रिंसी केवट ने ‘डिजिटल इंडिया’ विषय पर आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। वहीं माध्यमिक शाला कोटखर्रा, विकासखंड मरवाही की कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी प्रिंसी गुर्जर ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रभावशाली भाषण दिया। दोनों छात्राओं की आत्मविश्वासपूर्ण एवं ओजस्वी प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और श्रोताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।

बच्चों ने रंगों और शब्दों में उकेरा ‘विकसित भारत’ का सपना
GPM में विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान रंगों के जरिए ‘विकसित भारत’ की खूबसूरत परिकल्पना पेश की।

कलेक्टर ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए रंगों के माध्यम से विकसित भारत की अपनी परिकल्पना को कागज पर उकेरा, बच्चों की चित्रकारी में विकास, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की कल्पनाएं देखने को मिलीं। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद और बॉडी लैंग्वेज से जुड़े उपयोगी टिप्स दिए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
मेरे सपनों का भारत’ की परिकल्पना को रंगों में उतारती GPM की छात्रा, चित्र में दिखी विकसित भारत की झलक।

बच्चों को प्रतिभा निखारने की सीख

उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे लगातार निखारने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना सीखें और जीवन में मिलने वाले प्रत्येक अवसर का उपयोग कुछ नया सीखने के लिए करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की शुभकामनाएं दीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

जनप्रतिनिधियों ने सराही छात्र प्रतिभा

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, वरिष्ठ नागरिक लालजी यादव, राकेश चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, अजय राय, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें