Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत,  आरोपी पति गिरफ्तार Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार Raipur Jeweller Theft: कर्ज चुकाने के लिए ज्वेलर्स में चोरी, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: कुसमुंडा खदान में दो ट्रेलर की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: जल संरक्षण और स्वच्छता को ल…
Villagers taking a water conservation pledge(Image Source: CGDPR)
Villagers taking a water conservation pledge(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर पिपरखुटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan: ग्राम पंचायत पिपरखुटी के सोनकछार जलाशय क्षेत्र में स्वच्छता और जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में जलाशय की सफाई, पेयजल स्रोतों की जांच, जल जन चौपाल और जनसंपर्क जैसी गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया गया।

स
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 05:55 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan:सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं, इसी कड़ी में शनिवार को जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत पिपरखुटी स्थित सोनकछार जलाशय के आसपास स्वच्छता एवं जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता

अभियान के दौरान सोनकछार जलाशय एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई, इसके साथ ही नदी-घाट स्वच्छता, जल जन चौपाल, जनसंपर्क, ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जांच तथा ग्राम जल सुरक्षा संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 

स्वच्छ जल, स्वस्थ जीवन

जल जन चौपाल में ग्रामीणों को बताया गया कि जल स्रोतों की स्वच्छता केवल पर्यावरण संरक्षण से ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन से भी सीधे जुड़ी हुई है। वर्षा जल के संचयन, उपलब्ध जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा तालाब, जलाशय एवं अन्य परंपरागत जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पिपरखुटी के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा जल संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान की यह पहल स्वच्छ जल स्रोत और सुरक्षित भविष्य के संदेश के साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण की जिम्मेदारी से जोड़ रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें