Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Water Supply Restored: शिकायत के 15 दिन बाद समस्य…
Tapkara drinking water supply restored(Image Source:CGDPR)
Tapkara drinking water supply restored(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Water Supply Restored: शिकायत के 15 दिन बाद समस्या का समाधान, 200 परिवारों को राहत

Water Supply Restored: तपकरा में करीब 15 दिनों से जारी पेयजल समस्या का सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समाधान किया गया। शिकायत के बाद नया मोटर लगाए जाने से जलापूर्ति बहाल हुई, जिससे करीब 200 परिवारों को राहत मिली।

स
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 04:34 PM · अपडेट: 22 Nov 2026, 05:26 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Water Supply Restored: आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में सीएम हेल्पलाइन 1076 उपयोगी माध्यम बन रही है, जशपुर जिले के तपकरा में करीब 15 दिनों से बनी पेयजल समस्या की शिकायत हेल्पलाइन तक पहुंचने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए नया मोटर लगाया और जलापूर्ति बहाल कर दी। इससे पेयजल समस्या से प्रभावित करीब 200 घर-परिवारों को राहत मिली है। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम तपकरा निवासी ओम प्रकाश ने 26 अगस्त 2026 को सीएम हेल्पलाइन 1076 पर पेयजल समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। 

नया मोटर लगने से मिली राहत

उन्होंने बताया था कि मोटर और पाइपलाइन से संबंधित समस्या के कारण गांव में लगभग 15 दिनों से जलापूर्ति प्रभावित थी, इसके चलते करीब 200 परिवारों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद प्रकरण संबंधित विभाग तक पहुंचाया गया। ग्राम तपकरा में संचालित रेट्रो जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा नया मोटर लगाया गया, जिसके बाद गांव में जलापूर्ति पुनः बहाल हो गई।

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत
पेयजल आपूर्ति बहाल होने के बाद नल से फिर पहुंचा पानी, करीब 200 परिवारों को मिली राहत

शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई

पेयजल व्यवस्था सामान्य होने से प्रभावित परिवारों को राहत मिली। अब उन्हें नियमित जलापूर्ति की सुविधा मिल रही है, समस्या का समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता ओम प्रकाश की संतुष्टि की भी पुष्टि की गई। सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचा पा रहे हैं। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों तक भेजकर उनके निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। 

समाधान से बढ़ी जवाबदेही

समाधान के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि की पुष्टि किए जाने से शिकायत निवारण व्यवस्था में जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है, तपकरा में पेयजल समस्या का समाधान इसका उदाहरण है, जहां एक नागरिक की शिकायत पर हुई कार्रवाई से करीब 200 परिवारों को राहत मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की यह पहल जनसेवा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें