Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › कांग्रेस का प्रदर्शन : डिप्टी CM अरुण साव को दिखा…
अरुण साव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
अरुण साव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस

कांग्रेस का प्रदर्शन : डिप्टी CM अरुण साव को दिखाए काले झंडे, बदहाल सड़क और पेयजल समस्या पर जताया विरोध

महासमुंद में खराब सड़कों, पेयजल समस्या और लंबित विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव के काफिले को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने सड़कों के पुनर्निर्माण, जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य, कनाल रोड, बायपास और नए बस स्टैंड को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 23 Aug 2026, 08:08 AM · अपडेट: 06 Oct 2026, 11:13 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
क्षेत्र की बदहाल सड़कों, पेयजल समस्या, और लंबित विकास कार्यों की उपेक्षा के विरोध में आज महासमुंद में कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के निर्देशानुसार कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में उपमुख्यमंत्री एवं PWD, PHE तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसे ही उपमुख्यमंत्री का काफिला नेहरू चौक पहुंचा, पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराते हुए "अरुण साव वापस जाओ" और "विकास विरोधी सरकार मुर्दाबाद" के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण:

• जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण (लोक निर्माण विभाग - PWD):
• बीटीआई रोड (BTI Road) तथा तुमगांव रोड (Tumgaon Road) सहित महासमुंद शहर की अनेक सड़कें पूरी तरह खस्ताहाल एवं जर्जर हो चुकी हैं।
• इसके अतिरिक्त अछरीडीह से बिरकोनी, बिरकोनी से बड़गांव, खट्टी कोना की सड़क तथा बागबहरा से झलप की सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है।
• जल जीवन मिशन में भारी लापरवाही (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग - PHE):
• क्षेत्र में PHE विभाग के अंतर्गत पानी की टंकियों का काम ठप पड़ा है।
• वर्तमान में केवल 20% से 30% पानी टंकियां ही चालू हो सकी हैं, जबकि 70% से अधिक कार्य अधूरा है, जिससे ग्रामीण व शहरी जनता पानी की किल्लत से परेशान हो रही है।
• नगरीय प्रशासन एवं बुनियादी ढांचा (नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग):
• महासमुंद शहर के कनाल रोड (Canal Road) के निर्माण की पूर्ण स्वीकृति तुरंत जारी की जाए।
• शहर को आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने हेतु बायपास रोड और आधुनिक नया बस स्टैंड के निर्माण को अविलंब मंजूरी दी जाए।

प्रशासन की वादाखिलाफी अब बर्दाश्त नहीं 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद की जनता पिछले लंबे समय से बदहाल सड़कों, धूल-मिट्टी और गहराते पेयजल संकट से जूझ रही है। विभागीय मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद केवल खोखले आश्वासन मिले हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पास संबंधित सभी प्रमुख विभाग होने के बाद भी महासमुंद की उपेक्षा की जा रही है। अगर शहर की बुनियादी समस्याओं और स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी नहीं लाई गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी 

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कहा कि भाजपा सरकार बुनियादी सुविधाओं को लेकर पूरी तरह उदासीन है। महासमुंद की बीटीआई रोड व तुमगांव रोड जैसी मुख्य सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और पानी की टंकियां सफेद हाथी साबित हो रही हैं। जब तक इन मांगों पर स्वीकृति नहीं मिलती, कांग्रेस कमेटी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता 

विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, खिलावन साहू, अन्नू चन्द्राकर, शहर महामंत्री निर्मल जैन, तुलसी साहू, अमन‌ चन्द्राकर, ढेलू निषाद, सोमेश दवे, मिंदर चावला, तबरेज खान, दिलीप जैन, सचिन गायकवाड़, शकील खान, पार्षद जय देवांगन, कुणाल चन्द्राकर, आवेज खान, अक्षय साकरकर, अनुराग चंद्राकर, आकाश निषाद, राहुल लालवानी, खेमराज ध्रुव, जयश्री दास, लक्ष्मी सोनी, लीलू साहू, सतीश कन्नौजे, दीपक चंद्राकर, मंसूर खान, अब्दुल जावेद, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें