Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Indians Trapped in Russia: नौकरी करने गए छत्तीसगढ़ के दो युवा रूस में फंसे, खाने में दे रहे सुअर का मांस Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी Paneer Seized: खैरागढ़ में 1500 किलो पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Indians Trapped in Russia: नौकरी करने गए छत्तीसगढ़ के दो युवा रूस में फंसे, खाने में दे रहे सुअर का मांस Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी Paneer Seized: खैरागढ़ में 1500 किलो पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद
W 𝕏 f
होम › कांग्रेस › CG CONGRESS : बदला सत्ता का संतुलन, दिग्गजों के भ…
Chhattisgarh Congress(Image Source: Keertiman Media)
Chhattisgarh Congress(Image Source: Keertiman Media)
कांग्रेस Featured

CG CONGRESS : बदला सत्ता का संतुलन, दिग्गजों के भविष्य पर सवाल!

CG CONGRESS : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में AICC सचिवों की नई नियुक्तियों ने प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। भूपेश बघेल के करीबी नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, जबकि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम सूची से गायब है। इस फेरबदल ने पार्टी में शक्ति संतुलन की बहस तेज कर दी है। अब टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू और दीपक बैज की राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर है। बड़ा सवाल है कि कांग्रेस किस नेतृत्व के भरोसे अपनी नई राजनीतिक जमीन तैयार करेगी?

डॉ. नीरज गजेंद्र
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 02:48 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG CONGRESS : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर सियासी हलचल तेज है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  (AICC) नेसचिवों की नई सूची जारी की है। सूची ने प्रदेश की राजनीति में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं, कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी हो जाने की चर्चा है। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की है। उनका नाम नई सूची से गायब है। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर भूपेश बघेल का प्रभाव बढ़ रहा है?
19 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी से AICC सचिवों की नई सूची जारी हुई। छत्तीसगढ़ के लिए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, पूर्णचंद्र पाढ़ी को ओडिशा और नरेश ठाकुर को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर सभी नवनियुक्त सचिवों को बधाई दी। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय बताया।
नई सूची में देवेंद्र यादव का नाम नहीं होना सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। वे पहले AICC सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बिहार और गुजरात में भी संगठनात्मक काम कर चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी राहुल गांधी से नजदीकी चर्चा में रही थी। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने उन्हें बिलासपुर से उम्मीदवार बनाया था। राहुल गांधी ने उनके समर्थन में सभा भी की थी। इसके बावजूद नई सूची में उन्हें जगह नहीं मिली। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

पार्टी के भीतर भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के बीच दूरी की बात भी सामने आती रही है। हालांकि, उनके नाम हटने का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। अब सवाल है कि क्या देवेंद्र यादव को कोई दूसरी राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलेगी? या प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका और सीमित होगी?

इस फेरबदल के बीच प्रदेश कांग्रेस के चार बड़े नेताओं का भविष्य भी चर्चा में है। उनमें पहले हैं टीएस सिंहदेव हैं। सरगुजा में सिंहदेव का मजबूत जनाधार है। उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है। लेकिन संगठन में उनकी भूमिका क्या होगी? क्या उन्हें प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है? यह बड़ा सवाल है। दूसरे हैं डॉ. चरणदास महंत। नेता प्रतिपक्ष के रूप में महंत की भूमिका अहम है। उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। वे विधानसभा में भी उनकी भूमिका बड़ी है। अब देखना होगा कि पार्टी उन्हें प्रदेश की राजनीति में और कोई जिम्मेदारी देती है या नहीं।
ताम्रध्वज साहू इस कड़ी के तीसरे स्तंभी हैं। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने राजनीतिक जमीन मजबूत करने की चुनौती है। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी। इसके बावजूद साहू समाज और ओबीसी राजनीति में उनका महत्व बना हुआ है। क्या कांग्रेस उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी देगी और आखिर में बात दीपक बैज की, जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका महत्वपूर्ण बनाए हुए हैं। उनके सामने संगठन को एकजुट रखने की चुनौती रही है। इन दिनों प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की चर्चाओं के बीच उनका राजनीतिक भविष्य भी सवालों के घेरे में है।
कांग्रेस की नई नियुक्तियों को संगठनात्मक बदलाव मानना ही सही नहीं होगा। इसके पीछे 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी देखी जा सकती है। भूपेश बघेल का प्रभाव, सिंहदेव का अनुभव, महंत की संगठनात्मक स्वीकार्यता और ताम्रध्वज साहू का सामाजिक आधार पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। वहीं, दीपक बैज और देवेंद्र यादव जैसे नेताओं की भूमिका भी नजरअंदाज नहीं की जा सकती।
यहां सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस जो लंबे समय तक एक तरह से विपक्ष की भूमिका में बनी हुई है आगे किस नेतृत्व पर भरोसा करेगी। क्या पार्टी भूपेश बघेल के प्रभाव में नई टीम तैयार करेगी। क्या पुराने दिग्गजों को फिर बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी या युवा चेहरों को आगे लाने की रणनीति बनेगी। फिलहाल नई सूची ने इन सवालों को और हवा दे दी है। अनुमान है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की असली राजनीतिक तस्वीर आने वाले संगठनात्मक फैसलों से साफ होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें