Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 सा…
Innocent child dies after consuming Mahua liquor(Image Source: AI Photo)
Innocent child dies after consuming Mahua liquor(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत

Liquor Accident: कोरबा जिले में तीन साल के मासूम ने घर में प्लास्टिक की बोतल में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे खड़गवां, चिरमिरी और बाद में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

य
प्रकाशित: 06 Oct 2026, 03:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Liquor Accident: घर में रखी प्लास्टिक की बोतल में भरी महुआ शराब को पानी समझकर पीने से तीन साल के बच्चे की जान चली गई। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे खड़गवां और चिरमिरी के अस्पतालों में ले गए। हालत गंभीर होने पर बच्चे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 4 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार, पिता शिवलाल सिंह, निवासी ग्राम दुलापुर काशिमुड़ा, थाना पसान, जिला कोरबा के रूप में हुई है।

खेलते समय बोतल से पी लिया तरल

परिजनों के मुताबिक, 29 सितंबर की शाम करीब चार बजे मनीष घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी नजर प्लास्टिक की एक बोतल पर पड़ी, जिसमें महुआ शराब रखी हुई थी। मासूम ने उसे पानी समझ लिया और पी लिया। कुछ देर बाद बच्चे को उल्टियां होने लगीं। उसकी मां फूलकुंवर ने घटना की जानकारी पिता शिवलाल को दी। शाम करीब सात बजे जब पिता घर पहुंचे, तब बच्चे की हालत सामान्य बताई गई थी।

अगले दिन बिगड़ी तबीयत

अगले दिन अचानक मनीष की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे खड़गवां अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को चिरमिरी रेफर कर दिया। चिरमिरी में उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 4 अक्टूबर को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। घर में नशीला पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रखने की लापरवाही किस तरह गंभीर परिणाम दे सकती है, यह घटना इसका एक दुखद उदाहरण है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें