छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
Chhattisgarh Culture: करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
Chhattisgarh Culture: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित करमा पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से करम देव की पूजा कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद के बंधवा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान और पौधरोपण
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में सेवा मेरा योगदान पहल के तहत विशेष स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम और वृक्षारोपण किया गया। सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर नागरिकों को जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
NQAS Certification: महासमुंद के 101 स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
NQAS Certification: महासमुंद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) कार्यक्रम के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले की कुल 101 स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का प्रमाणन मिल चुका है। इसके साथ ही महासमुंद छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां 100 से अधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी
Bhilai Cyber Crime: साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। टेलीग्राम ऐप पर निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने एक युवक से 2 लाख 37 हजार 140 रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर नंदिनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Mand River: रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के बाद लापता हुए 22 वर्षीय ओम राठिया का शव मांड नदी में मिला। बंगरसुता पुल के पास झाड़ियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
CG Weather Update: अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, जानें फसलों और मानसून के आंकड़ों पर क्या पड़ेगा असर
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम के असर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD रायपुर के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से धान समेत खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
CG State Women Commission: डॉ. ममता साहू ने किया कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण, छात्राओं से सुनी समस्याएं
CG State Women Commission: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायपुर स्थित राज्य स्तरीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
National Film Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ का जलवा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने टीम को दी बधाई
National Film Awards 2026: छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे प्रदेश की लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करता है।
Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
Jagdalpur Nursing College: मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं ने नाराजगी जताई है। छात्राओं का आरोप है कि दाल और सब्जी में बार-बार कीड़े मिल रहे हैं और शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने मेस बदलने और स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
National Ayurveda Day 2026: रायगढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 458 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
National Ayurveda Day 2026: रायगढ़ जिले के शासकीय आयुर्वेद औषधालय बुनगा ने 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम के तहत स्वास्थ्य शिविर, योग, काढ़ा वितरण, नशामुक्ति जागरूकता और औषधीय पौधारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित कीं। अभियान में 458 मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श और दवाएं दी गईं।
CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा
CGPSC Scam: 2020-21 परीक्षा कथित धांधली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर की विशेष PMLA अदालत में 7 आरोपियों के खिलाफ करीब 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी ने 3.28 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की पहचान का दावा किया है। मामले में पूर्व CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी समेत कई अधिकारियों, बिचौलियों और उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं।
Ayushman Bharat Yojana: महिलाओं की बड़ी सर्जरीज का सहारा, लेकिन मां बनने के सपने पर फर्टिलिटी और IVF इलाज का खर्च जेब से
Ayushman Bharat Yojana: गंभीर बीमारियों और महिलाओं की कई सर्जरी के इलाज में आर्थिक मदद देती है, लेकिन IVF, ART और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट जैसी प्रक्रियाएं अभी भी इसके कवरेज में शामिल नहीं हैं। ऐसे में संतान प्राप्ति के लिए इलाज करा रहे दंपतियों को महंगे उपचार का खर्च खुद उठाना पड़ रहा है।