छत्तीसगढ़
2497 खबरें
बड़ा ट्रैप : 1 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
धमतरी में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी लकेश्वर साहू को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ACB ने उसके निजी निवास पर ट्रैप बिछाकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
नई दिशा : आवास प्लस 2.0 सूची और विकास योजनाओं पर होंगे अहम फैसले
छत्तीसगढ़ में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची, पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता तय करने और दावों-आपत्तियों के निपटारे पर अहम निर्णय लिए जाएंगे। ग्राम सभा की मंजूरी के बाद अंतिम सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
सड़क हादसा : ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में तेंदूपत्ता गोदाम के पास ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बस में करीब 40–50 यात्री सवार थे, जिनमें 6 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाला।
टला हादसा : लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे बाधित रहा संचालन
रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान चिड़िया से टकरा गई। गनीमत रही कि इस “बर्ड हिट” घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे। तकनीकी जांच के चलते विमान के आगे के संचालन में करीब 2 घंटे की देरी हुई। एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बर्ड कंट्रोल उपायों को और मजबूत करने की बात कही है।
बड़ा कदम : जांजगीर-चांपा पुलिस को मिला फिंगरप्रिंट व NAFIS प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिलासपुर रेंज की फॉरेंसिक विशेषज्ञ श्रीमती विद्या जौहर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिनी फिंगरप्रिंट किट, NAFIS सिस्टम और MCU के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया
कार्रवाई : नशे में ड्राइविंग पर पुलिस सख्त, दो वाहन जब्त, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए दो चालकों को पकड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान कार और ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में पाए गए, जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया।
कराटे प्रशिक्षण : पांच दिवसीय कराटे शिविर का भव्य समापन, छात्रों में दिखा उत्साह
कटघोरा के आत्मानंद पब्लिक स्कूल में कलचुरी मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा 11 से 15 जून तक पांच दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए और कराटे के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक ने आत्मरक्षा की तकनीकों, फिटनेस और अनुशासन के लाभों के बारे में बताया।
घोटाला : ED की 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) कथित घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को राज्य के रायपुर, धमतरी, दुर्ग, कोरबा और अंबिकापुर सहित पांच जिलों में एक साथ 9 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 1 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
कार्रवाई : कवर्धा में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, कबाड़ी दुकानों की जांच से कारोबारियों में हड़कंप
कबीरधाम पुलिस ने अपराध नियंत्रण और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कवर्धा शहर में 7 कबाड़ी दुकानों पर सघन छापेमारी की। एसडीपीओ आशीष शुक्ला और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दुकानों में रखे कबाड़, रिकॉर्ड और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।
महासमुंद : योगेश दत्त मिश्रा ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने महासमुंद जिले के दौरे के दौरान सिलाई केंद्र का निरीक्षण कर आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को श्रमिक कल्याण योजनाओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नन्हे मेहमान के इंतजार में था परिवार, लेकिन घर पहुंची मां-बेटे की अर्थी
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में 19 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा मानिकपुरी और उसके गर्भस्थ शिशु की डिलीवरी से पहले मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए CMHO कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
श्रमिकों के लिए बड़ी पहल : कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता के लिए श्रमिकों की ई-केवाईसी अनिवार्य
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान शुरू किया है। श्रमिकों को 30 जून 2026 तक सीएससी केंद्रों में जाकर अपने रिकॉर्ड का सत्यापन और आवश्यक संशोधन कराना होगा।