छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
Chhattisgarh Agriculture: कृत्रिम गर्भाधान से बदली दयासागर की किस्मत, गौपालन बना बेहतर आय का जरिया
Chhattisgarh Agriculture: सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्रामीण पशुपालक दयासागर ने पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में कृत्रिम गर्भाधान और बेहतर प्रबंधन अपनाकर अपने पारंपरिक गौपालन को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है। नस्ल सुधार के बाद उनके दूध उत्पादन में वृद्धि हुई और परिवार की आय को मजबूती मिली।
Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime News: राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से संबंध होने के शक में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक वेद राम साहू की हत्या के आरोप में पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में विवाद के दौरान गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
Water Conservation: सेवा संकल्प अभियान के तहत जलाशय की सफाई, लोगों ने लिया स्वच्छ जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Water Conservation: गौरेला विकासखंड के देवरगांव स्थित मल्हनिया जलाशय में ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, जलस्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान
Lightning Strike Accident: छत्तीसगढ़ के ग्राम जवाली में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में गोठान के पास बंधे चार बैलों की भी जान चली गई, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
PM Janman Awas Yojana: बारिश में टपकती छत से राहत तक, फूलेश के परिवार को मिला सुरक्षित घर
PM Janman Awas Yojana: अम्बिकापुर की पहाड़ी कोरवा जनजाति की हितग्राही फूलेश को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर मिला है। कच्चे मकान की परेशानियों से जूझ रहे परिवार को अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का नया आधार मिला है।
Seva Sankalp Abhiyaan: महासमुंद में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जगमगाया, आशीर्वाद का दीया’
Seva Sankalp Abhiyaan: महासमुंद जिले के गांवों में ‘आशीर्वाद के दीये’ के साथ योजनाओं की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सड़क, आजीविका और जनजातीय विकास जैसी योजनाओं को लोककला के माध्यम से दर्शाया गया।
Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान
Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भटगांव में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने घर के सामने खड़े तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।
Jhiram Valley Massacre: 2013 के झीरम कांड पर अब आया बड़ा फैसला
Jhiram Valley Massacre: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले में 2013 में हुए हमले की साजिश, नक्सली संगठन की तैयारियों और आरोपियों की भूमिका से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फैसले में 26/11 मुंबई हमले की नजीर का भी उल्लेख किया गया है।
Ambedkar Hospital Raipur: दिल के मरीजों के लिए बड़ी सुविधा, अम्बेडकर अस्पताल में आधुनिक कार्डियक दवाएं मुफ्त मिलेंगी
Ambedkar Hospital Raipur: रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी एवं जीवनरक्षक दवाएं मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। टिकैग्रिलोर, टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन, इवोलोकुमैब, मावाकैम्टेन जैसी दवाओं की उपलब्धता से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है।
Minimata Yojana: खड़गवां की मंगली को मिला सरकारी योजना का लाभ, मुश्किल समय में मिली बड़ी राहत
Minimata Yojana: खड़गवां निवासी मंगली के लिए गर्भावस्था के दौरान आर्थिक चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि मजदूरी रुकने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो सकता था। श्रम विभाग की मिनीमाता योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली और आने वाले बच्चे को लेकर उनकी चिंता कम हुई। मंगली ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम विभाग के प्रति आभार जताया।
Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण
Mungeli News: ग्राम डोड़ा में पिछले 45 दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। खराब ट्रांसफार्मर के कारण पेयजल और कृषि कार्य प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर नए ट्रांसफार्मर लगाने और जल्द समस्या समाधान की मांग की है।
Solar Sujala Yojana: सौर ऊर्जा से बदल रही गांवों की तस्वीर, 71 हाईमास्ट, 672 पम्प और 4300 किसानों को मिला लाभ
Solar Sujala Yojana: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा विकास और सुविधाओं का नया आधार बन रही है। सोलर हाईमास्ट से गांवों की गलियां रोशन हो रही हैं, वहीं सोलर पम्पों के जरिए पेयजल और सिंचाई व्यवस्था मजबूत हो रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत जिले में 71 सोलर हाईमास्ट स्थापित किए गए हैं, जबकि जल जीवन मिशन के तहत 672 सोलर पम्प ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए हैं।