छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
Seva Sankalp Abhiyan: नुक्कड़ नाटक, रंगोली और प्रतियोगिताओं से गूंजा GPM जिला, विद्यार्थियों ने दिया विकसित भारत का संदेश
Seva Sankalp Abhiyan: गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, रंगोली, ड्रॉइंग और भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए विकसित भारत की अपनी कल्पना प्रस्तुत की। जिले के 905 स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित
Mahasamund News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में वेतन-भत्तों में हेरफेर कर सरकारी राशि गबन के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर और तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 अकील मोहम्मद खान को निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है।
Water Conservation: जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
Water Conservation: सरगुजा जिले के श्याम घुनघुट्टा जलाशय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया तथा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान
CG Junior Doctor Strike: सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। डॉक्टरों ने 21 सितंबर से OPD सेवाओं के बहिष्कार और मांगें पूरी नहीं होने पर 23 सितंबर से इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। स्टाइपेंड बढ़ाने, वेतन-मानदेय संशोधन और लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर यह फैसला लिया गया है।
Chhattisgarh Sports: खेलों के नए गढ़ के रूप में उभर रहा नवा रायपुर, अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Chhattisgarh Sports: नवा रायपुर अब आधुनिक शहर के साथ-साथ खेल आयोजनों के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वर्ल्ड क्लास फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब छत्तीसगढ़ में गोल्फ और खेल सुविधाओं की नई पहचान बना रहा है।
RBI survey: भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में 8.2% की बढ़ोतरी, 2025-26 में 221.4 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
RBI survey: भारतीय सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र ने 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। RBI की रिपोर्ट के अनुसार, देश का सॉफ्टवेयर निर्यात 8.2% बढ़कर 221.4 अरब डॉलर पहुंच गया। अमेरिका और यूरोप भारत के सबसे बड़े बाजार रहे, जबकि BPO सेवाओं की निर्यात में बड़ी हिस्सेदारी बनी रही।
ECON-2026: छत्तीसगढ़ की खूबसूरती दुनिया तक पहुंचाने पर जोर, डिप्टी CM ने बताए नए अवसर
ECON-2026: रायपुर में आयोजित इकॉन-2026 कॉन्क्लेव में डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट छत्तीसगढ़ के पर्यटन और आर्थिक विकास को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने प्रदेश को मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
Mahasamund News: विश्वकर्मा जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की, सुख-समृद्धि की कामना
Mahasamund News: भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों, कारीगरों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
Police Transfer Order: विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 कर्मचारियों का तबादला, SSP ने तत्काल पदभार संभालने के दिए निर्देश
Police Transfer Order: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के लिए SSP रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। आदेश जारी कर ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत कुल 16 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच
Student Assault Case: बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित भारत माता स्कूल में 11 वर्षीय छात्र से मारपीट के आरोप के बाद शिक्षा विभाग ने जांच टीम गठित कर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार
CG Crime News: महासमुंद जिले में अज्ञात चोरों ने दो सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, साइंस लैब उपकरण, राशन और रसोई के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-53 रेहटीखोल के पास तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 35.120 किलो अवैध गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब 17.81 लाख रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।