छत्तीसगढ़
2526 खबरें
स्कूल : नए सत्र की शुरुआत, मुफ्त किताबें और विशेष योजनाओं के साथ
सरकार ने 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था, जो अब समाप्त हो रहा है। स्कूल खुलते ही पूरे राज्य में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें नए बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा और नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बड़ी कार्रवाई : 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मगरलोड पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल 22 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गाइए और छा जाइए : पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के शिष्य पुष्पराज डड़सेना को कीर्तिमान अवार्ड, बांसुरी की मधुर तान से राष्ट्रीय मंचों पर बिखेर रहे छत्तीसगढ़ की पहचान
महासमुंद जिले के ग्राम आरंड निवासी युवा बांसुरी वादक पुष्पराज डड़सेना को शास्त्रीय संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए कीर्तिमान मीडिया द्वारा कीर्तिमान अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वाध्याय से बांसुरी सीखने वाले पुष्पराज ने बाद में Pandit Hariprasad Chaurasia के वृंदावन गुरुकुल में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कई प्रतिष्ठित संगीत समारोहों में प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
हादसा : ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, सेल्फ इग्नीशन से मचा हड़कंप
उरला थाना क्षेत्र स्थित के पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शुक्रवार को सैंपलिंग के दौरान वाल्व ठीक से बंद न होने से गर्म पदार्थ बाहर निकल गया, जिससे ऑक्सीजन के संपर्क में आकर सेल्फ इग्नीशन हो गया और आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।
बड़ा प्रहार : स्कूटी से गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार, 8.26 लाख की संपत्ति जब्त
बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी से 15.110 किलोग्राम गांजा तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बोधघाट थाना पुलिस और ब्लैक पैथर टीम ने मुखबिर की सूचना पर लामनी रोड में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से गांजा, एक्टिवा स्कूटी, दो मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 8.26 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
सड़क हादसे से आत्महत्या तक : मर्सिडीज से टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर ने दी जान, 8 वीडियो में सुनाई दर्दभरी दास्तां
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर 8 वीडियो पोस्ट कर मारपीट और जान से मारने की धमकी मिलने के आरोप लगाए। युवक ने दावा किया कि मर्सिडीज कार से हुई दुर्घटना के बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद उसका शव बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला।
शिक्षक भर्ती : एकलव्य विद्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू, आत्मानंद स्कूलों में 5000 पदों पर उसी दिन रिजल्ट वाली पारदर्शी परीक्षा
छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सामने आए हैं। बस्तर के जगदलपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वहीं राज्य सरकार 10,000 नियमित और 5,000 संविदा शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रही है।
रणनीति : प्राकृतिक रेशों, मिश्रित खेती और निफ्ट सहयोग से नवाचार को बढ़ावा
केंद्रीय वस्त्र मंत्री्र गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में हुई समीक्षा बैठक के दौरान रेशम उत्पादन, हथकरघा, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने, कारीगरों को नियमित प्रशिक्षण देने और उनकी आय को 5 लाख रुपये वार्षिक तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बड़ा हादसा : पुराने फिल्टर प्लांट में आग से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
जगदलपुर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। आग की लपटें परिसर में रखे ब्लीचिंग पाउडर और अन्य सामग्री तक पहुंच गईं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
नई उड़ान : रायपुर में मुख्यमंत्री साय का बड़ा संदेश, फिल्म सिटी और विकास कार्यों की घोषणा
राजधानी रायपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम हैं।
नया नियम : अब स्कूलों में सुबह राष्ट्रगान और शाम को राज्यगीत, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
छत्तीसगढ़ में 16 जून 2026 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत, मंत्र पाठ और सांस्कृतिक गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया है। सुबह प्रार्थना सभा, दोपहर में भोजन मंत्र और छुट्टी के समय राज्यगीत का सामूहिक गायन कराया जाएगा।
रहस्यमयी मौत : दो बोरियों में बंद मिली अज्ञात युवक की लाश, रामानुजनगर में फैली सनसनी
रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में शनिवार सुबह बिजली खंभे के पास रखी दो बोरियों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।