छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़
CG Education News: बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में विवाद का मामला सामने आया है। 11वीं-12वीं के साइंस शिक्षक नरेश तिवारी पर आरोप है कि वे नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की। शिकायत करने पर छात्रों को परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
Mobile Theft Gang: रायपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कबीर नगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में करीब 100 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल और 2 लैपटॉप बरामद किए हैं।
CG Crime News : मुक्तिधाम के पास मिला सरकारी शिक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस
CG Crime News: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बनचरौदा में एक सरकारी शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। मौके से शिक्षक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। FSL और डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Seva Sankalp Abhiyan: महतारी वंदन से स्वरोजगार तक, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण योजनाओं ने खोली नई राह
Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। महतारी वंदन योजना, महिला समूहों को ऋण, मातृत्व सहायता और पोषण कार्यक्रमों ने कई परिवारों को आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन की दिशा दी है।
Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी के दर्शन से पहले बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची महाराष्ट्र की 67 वर्षीय महिला निर्मला बोरकर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंदिर ट्रस्ट ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें रोपवे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निर्मला पहली बार मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंची थीं।
Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में अनोखा प्रसव, महिला ने एक साथ तीन पुत्रों को दिया जन्म
Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में बुधवार को एक साथ तीन बेटों का जन्म हुआ। कटेकल्याण क्षेत्र की हाई रिस्क गर्भवती महिला ने सामान्य प्रसव से तीनों बच्चों को जन्म दिया। कम वजन के कारण नवजातों को विशेष निगरानी के लिए SNCU में भर्ती किया गया है।
Mahasamund News: आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ा नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह, हुनर को मिला बाजार
Mahasamund News: महासमुंद जिले के भंवरपुर की नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक हुनर को आजीविका का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना के सहयोग से तैयार कोसा साड़ी, शॉल, दुपट्टा और अन्य उत्पाद सरस मेलों के जरिए बड़े शहरों तक पहुंचे।
Jagdalpur News: दीप प्रज्वलन कार्यक्रम पर सियासी बवाल, PM मोदी जन्मोत्सव के दौरान भाजपा-कांग्रेस में टकराव
Jagdalpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर जगदलपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ के तहत दीया जलाने का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के दौरान दंतेश्वरी मंदिर से लेकर मिताली चौक तक दीप प्रज्वलित किए जा रहे थे। आयोजन को लेकर शहर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए बैरिकेड लगाए गए थे।
Raipur News: SBI ATM में घुसा सांड, वीडियो वायरल होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Raipur News: शहर में आवारा मवेशियों की समस्या अब सार्वजनिक सुविधाओं तक पहुंचती नजर आ रही है। जुट मिल इलाके में थाने के पास स्थित SBI के ATM कक्ष में सांड के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ATM के अंदर सांड को खड़ा देखा जा सकता है, जिसके बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Jashpur News: पत्थलगांव-कुनकुरी NH निर्माण को मिली रफ्तार, 125 करोड़ से बनेगी 64 किमी सड़क
Jashpur News: जशपुर जिले की लंबे समय से अधूरी पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को अब गति मिल गई है। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से 64 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है, जिसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नई निविदा प्रक्रिया के बाद निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स विनोद जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है।
Mahatari Vandan Yojana: सत्यापन में बड़ा खुलासा,542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई रिकवरी
Mahatari Vandan Yojana: लाभार्थियों की पात्रता जांच में 542 महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इनसे करीब 30 लाख रुपए की राशि वापस वसूल की है। जिले में 4.17 लाख से अधिक हितग्राहियों में से 98.58 प्रतिशत का सत्यापन पूरा हो चुका है।
Gurur Sub Station Fire: ट्रांसफार्मर में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
Gurur Sub Station Fire: बिजली सब-स्टेशन में लगे 160 MVA ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।