छत्तीसगढ़
2528 खबरें
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : फील्ड अमले की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित
बागबाहरा स्थित आईसीडीएस परियोजना कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें सीडीपीओ, सेक्टर पर्यवेक्षक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को योजना के प्रावधानों, पोर्टल संचालन, पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत पंजीयन, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं डेटा एंट्री की सटीकता पर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित
बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ सहायक शिक्षिका एलबी सुपर्णा टेंगवार को छात्रों, पालकों और सहकर्मी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिकायतों के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।
विकास पर फोकस : तुमगांव निवेश क्षेत्र 2041 मास्टर प्लान पर मंथन
तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना 2041 को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर, नगर निवेश अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि 2025 को आधार मानकर 2041 तक के लिए विकास की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें तुमगांव सहित 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
बड़ा वार : बलरामपुर पुलिस ने 1941 किलो गांजा और अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
बलरामपुर पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाई जा रही लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1,941 किलो गांजे की अंतरराज्यीय खेप को पकड़ लिया। कार्रवाई में दो तस्कर—लोकेश शर्मा और आशिष अंसारी—को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में 62 पैकेटों में नशा छिपाया गया था।
सभा विवाद : धर्मांतरण के आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में एक घर के अंदर आयोजित चंगाई सभा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि सभा में लोगों को “चमत्कारी पानी” पिलाकर बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जा रहा था और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।
सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार
गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों शवों को छिपाने के लिए गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को संदेह होने पर मामला सामने आया और पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किए।
प्रदर्शन : परिवहन विभाग की व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रहार, RTO अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ई-चालान में कथित गड़बड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में देरी, वाहन नामांतरण की लंबी प्रक्रिया और बढ़ी हुई फीस के विरोध में RTO कार्यालय का घेराव किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बकरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने 10 दिनों में समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
गिरफ्तार : धान-भंडार पर लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में 7 जून को ग्राम कौन्दकेरा निवासी सकरूराम नाग के साथ धान और मक्का खरीदी केंद्र पर मारपीट कर 2 हजार रुपये लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने मुख्यमंत्री के पास शिकायत करने को लेकर नाराजगी जताते हुए यह वारदात की।
अनुशासन की मिसाल : वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, मोहर्रम और उर्स में डीजे-धुमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों में डीजे, धुमाल, हाई-डेसिबल साउंड सिस्टम और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों को धार्मिक कार्यक्रमों को कुरआन, हदीस और शरीयत के अनुसार आयोजित करने तथा उनकी पवित्रता और गरिमा बनाए रखने को कहा है।
पर्दाफाश : फर्जी दुर्लभ सामान बेचकर 3 करोड़ रुपए की ठगी
गांधीनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया, जो दुर्लभ और रेडियो एक्टिव वस्तुएं बेचने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठग रहा था। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 3 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपये की ठगी की। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की, जो पश्चिम बंगाल, बिहार और वाराणसी तक फैली।
बिजली का कहर : कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, प्रदेशभर में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री की संभावना के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कांकेर के अंतागढ़ में मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं रायपुर, सरगुजा और कोरबा सहित कई जिलों में बारिश और तेज आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज-चमक, अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
खुलासा : कमीशन और क्रेडिट स्कोर के लालच में फंसे छात्र, 40 लाख की ठगी
दुर्ग जिले में सिबिल स्कोर सुधारने और कमीशन कमाने का लालच देकर 40 से अधिक छात्रों से करीब 35 से 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रों के नाम पर टीवी, फ्रिज और एसी जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराए और शुरुआती किस्तें भरकर भरोसा जीत लिया।