छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5897 खबरें
Surajpur News: 90 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाई मदद की गुहार, परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप
Surajpur News: जनपद कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला की स्थिति देखकर वहां मौजूद अधिकारियों ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया। महिला के शरीर पर चोट के निशान और जलने के कारण उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। अधिकारियों ने बिना देरी किए उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि उनका उपचार शुरू हो सके।
Mahasamund Old Age Home: वृद्धाश्रम में बदहाली का आरोप, बुजुर्गों ने सुविधाओं की कमी को लेकर उठाए सवाल
Mahasamund Old Age Home: महासमुंद के इमलीभाठा स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और देखभाल को लेकर शिकायतें की हैं। मामले में संस्था और विभाग के दावों के बीच जांच की जरूरत जताई जा रही है।
Chhattisgarh News : निर्माण श्रमिकों को राहत, गांव में ही होंगे ई-केवाईसी और पंजीयन के काम
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड में निर्माण श्रमिकों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में श्रमिकों का ई-केवाईसी, पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन और विभिन्न योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे। अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।
Mahasamund News : आशीर्वाद का दीया अभियान से जुड़ीं बिहान की महिलाएं, दीपावली से पहले ही मिली खुशियों की रोशनी
Mahasamund News: जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत मिट्टी के दीये तैयार कर रही हैं। लड्डू गोपाल समूह को 37 हजार दीयों का ऑर्डर मिला है, जबकि अन्य क्लस्टरों को भी बड़ी संख्या में काम मिला है।
Raipur Crime News : अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
Raipur Crime News: रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरंग, मंदिर हसौद और खरोरा थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां पुलिस की सक्रियता सामने आई है, वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शराब तस्करी रोकने की जिम्मेदारी रखने वाले विभाग की निष्क्रियता को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है।
State Tax Exam Cancelled : गड़बड़ियों के चलते रद्द हुई परीक्षा, विभाग ने जारी किया आदेश
State Tax Exam Cancelled: छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग ने वर्ष 2022 में आयोजित वाणिज्यिक कर निरीक्षक सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दिया है। जांच में उत्तरपुस्तिकाओं में समान जवाब, उपस्थिति रिकॉर्ड की कमी, अंक सूची तैयार नहीं होने और पुनर्मूल्यांकन में अनियमितताओं जैसी कई खामियां सामने आईं। परीक्षा के आधार पर निरीक्षक बने कर्मचारियों को अब उनके मूल पद पर वापस भेजा जाएगा।
Bilaspur News: टैक्स गड़बड़ी पर GST विभाग सख्त, बावा होटल पर 60 लाख रुपए की कार्रवाई
Bilaspur News: स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी और व्यापारिक अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर बिलासपुर और मुंगेली जिले में बड़ी जांच कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दोनों जिलों के कुल 6 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों और लेन-देन की जांच की। कार्रवाई में मुंगेली के तीन होटल और बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र के तीन व्यापारी शामिल रहे।
PM Awas Yojana : लखनपुर में पीएम आवास हितग्राहियों से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, सुनी समस्याएं
PM Awas Yojana: सरगुजा दौरे के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर आवास निर्माण, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना गरीब परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस
Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 24 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 108 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि कई अन्य जिलों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील की है।
Raigarh News : धरमजयगढ़ के पहाड़ी गांवों में राशन संकट, 2 किमी उतरकर भी खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण
Raigarh News: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानियां सामने आई हैं। ग्राम पंचायत बकालो के नागरतेन्दु और लोटान गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें राशन लेने के लिए पहाड़ी रास्तों से करीब 2 किलोमीटर नीचे उतरकर जाना पड़ता है। इसके बावजूद पिछले कई दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।
PM Awas Yojana : कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर, जशपुर की सावित्री के परिवार को मिला पक्के घर का उपहार
PM Awas Yojana: जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सावित्री को पक्का मकान मिला। वर्षों से कच्चे घर में रहने वाली सावित्री का सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना अब पूरा हो गया है।
Rajnandgaon E-Scooter Fire : चार्जिंग से हटाते ही ई-स्कूटर में लगी आग, 10 मिनट में जलकर हुआ खाक
Rajnandgaon E-Scooter Fire: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चार्जिंग से हटाते ही एक ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 10 मिनट में स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद ई-वाहनों की बैटरी सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।