Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सेहत Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन…
Chhattisgarh swine flu cases update(Image Source: AI Photo)
Chhattisgarh swine flu cases update(Image Source: AI Photo)
सेहत

Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस

Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 24 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 108 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि कई अन्य जिलों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
16 Sep 2026, 12:22 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में H1N1 का संक्रमण लगातार फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इनमें से 87 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 21 संक्रमित मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 454 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमित मरीजों में अन्य राज्यों से आए 12 लोग भी शामिल हैं। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मरीजों की जांच व उपचार 

कई जिलों में सक्रिय मरीजों का इलाज जारी

बिलासपुर और राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू के 10-10 सक्रिय मरीज हैं। बिलासपुर में 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 5 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं राजनांदगांव में 6 मरीज अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं, जबकि 4 मरीज घर पर हैं। इसके अलावा कोरबा में 8 सक्रिय मरीज हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्ग जिले में 7 मरीजों में से 6 अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। महासमुंद में 7 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें 5 अस्पताल में भर्ती हैं। बालोद में 5 मरीजों में से 4 का उपचार अस्पतालों में जारी है।

रायपुर में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज

स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामलों में राजधानी रायपुर सबसे अधिक प्रभावित है। मंगलवार को रायपुर में 8 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद राजनांदगांव में 6, बिलासपुर में 5, रायगढ़ में 3 और बालोद व जशपुर में 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 52 संदिग्ध नमूनों की जांच की, जिसमें 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वर्तमान में रायपुर में 38 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है।की व्यवस्था की जा रही है।

लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है। तेज बुखार, गले में खराश, लगातार खांसी, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराने की सलाह दी गई है। विभाग ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेने की अपील की है। साथ ही लोगों से साफ-सफाई और सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें