Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस Rajnandgaon E-Scooter Fire : चार्जिंग से हटाते ही ई-स्कूटर में लगी आग, 10 मिनट में जलकर हुआ खाक Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Jio टेक्निशियन से लूट, 7-8 अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम Teej Festival: बागबाहरा के टूरीझर में तीजहारिन सम्मान समारोह, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस Rajnandgaon E-Scooter Fire : चार्जिंग से हटाते ही ई-स्कूटर में लगी आग, 10 मिनट में जलकर हुआ खाक Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Jio टेक्निशियन से लूट, 7-8 अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम Teej Festival: बागबाहरा के टूरीझर में तीजहारिन सम्मान समारोह, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार PM Awas Yojana : कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक क…
Savitri family received the gift of a concrete house. (Image Source: CGDPR)
Savitri family received the gift of a concrete house. (Image Source: CGDPR)
केंद्र सरकार

PM Awas Yojana : कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर, जशपुर की सावित्री के परिवार को मिला पक्के घर का उपहार

PM Awas Yojana: जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सावित्री को पक्का मकान मिला। वर्षों से कच्चे घर में रहने वाली सावित्री का सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना अब पूरा हो गया है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
16 Sep 2026, 12:04 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की ऐसी किरण बन रही है, जो वर्षों से देखे जा रहे पक्के घर के सपने को हकीकत में बदल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। जशपुर जिले के तपकरा की रहने वाली सावित्री की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक तस्वीर है। कभी सावित्री के लिए अपना पक्का घर केवल एक सपना था। कच्चे और असुरक्षित मकान में परिवार के साथ जीवन बिताते हुए उन्हें हर मौसम में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए सुरक्षित छत और अपने घर का सपना आंखों में था, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण उसे पूरा करना आसान नहीं था।
ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके लिए उम्मीद बनकर सामने आई। योजना का लाभ मिलने के बाद सावित्री के परिवार के जीवन में बदलाव की नई शुरुआत हुई। शासन की सहायता से उनका अपना पक्का मकान तैयार हुआ और वर्षों से देखा जा रहा सपनों का आशियाना हकीकत बन गया।

पक्की छत ने दिया सुरक्षा और सम्मान

आज सावित्री अपने परिवार के साथ अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके लिए यह मकान केवल ईंट और सीमेंट से बनी संरचना नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान, स्थायित्व और बेहतर भविष्य का आधार है। सावित्री के जीवन में आया यह बदलाव इस बात को दर्शाता है कि जब शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सही मायने में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो उनका प्रभाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।

सावित्री का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले और कोई भी जरूरतमंद परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण इसी संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए आवासविहीन परिवारों को पक्की छत के साथ सम्मानजनक जीवन का आधार प्रदान कर रही है। सावित्री की कहानी सेवा संकल्प की उस भावना को सामने लाती है, जहां सरकार की योजनाएं कागज से निकलकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का घर बनाती हैं। कभी जो सपना आंखों में था, आज वही सपना उनके अपने पक्के आशियाने के रूप में सामने है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें