Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में अनो…
The woman gave birth to three sons at once. (Image Source: CGDPR)
The woman gave birth to three sons at once. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में अनोखा प्रसव, महिला ने एक साथ तीन पुत्रों को दिया जन्म

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में बुधवार को एक साथ तीन बेटों का जन्म हुआ। कटेकल्याण क्षेत्र की हाई रिस्क गर्भवती महिला ने सामान्य प्रसव से तीनों बच्चों को जन्म दिया। कम वजन के कारण नवजातों को विशेष निगरानी के लिए SNCU में भर्ती किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
17 Sep 2026, 04:52 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में बुधवार को एक साथ तीन किलकारियां गूंजीं। कटेकल्याण क्षेत्र की हाई रिस्क गर्भवती ने सामान्य प्रसव से तीन बेटों को जन्म दिया। दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे के बीच हुए प्रसव में तीनों नवजातों का वजन 1870, 1875 और 1750 ग्राम रहा। जन्म के बाद तीनों की स्थिति स्थिर बताई गई है। कम वजन को देखते हुए उन्हें विशेष निगरानी के लिए एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।
इस मामले में गर्भावस्था के दौरान ही महिला की स्थिति को हाई रिस्क के रूप में चिन्हांकित कर लिया गया था। कटेकल्याण की स्वास्थ्य टीम महिला के नियमित संपर्क में रही। समय-समय पर सोनोग्राफी कराई गई और मितानिन के माध्यम से फॉलोअप किया गया। साथ ही आयरन और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन के लिए भी महिला को प्रेरित किया गया। 

विशेषज्ञ टीम की निगरानी में हुआ सफल प्रसव

प्रसव का समय नजदीक आने पर स्वास्थ्य टीम ने महिला को समय रहते दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया। अस्पताल पहुंचने के बाद Obstetrics एवं Gynaecology टीम ने प्रसव की जिम्मेदारी संभाली। तीनों नवजातों के जन्म के बाद Pediatrics एवं SNCU टीम ने तत्काल उनकी देखभाल शुरू कर दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने कहा कि यह मामला हाई रिस्क गर्भावस्था की समय पर पहचान, नियमित फॉलोअप, उचित रेफरल और अस्पताल में विशेषज्ञ टीमों के समन्वय का उदाहरण है। 

दंतेवाड़ा में तीन बेटों के जन्म की खुशी

कटेकल्याण स्वास्थ्य टीम सहित जिला अस्पताल की Obstetrics एवं Gynaecology, Pediatrics और SNCU टीम को बधाई दी। तीनों नवजात पुत्र हैं। बच्चों के पिता दुर्गाराम वेट्टी, बांदीपारा, ग्राम परचेली, विकासखंड कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा के निवासी हैं। एक साथ तीन बेटों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें