Thursday, 17 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी के दर्शन से पहले …
Woman falls ill at Maa Bamleshwari Temple stairs(Image Source: Image Source: Keertiman Media)
Woman falls ill at Maa Bamleshwari Temple stairs(Image Source: Image Source: Keertiman Media)
दुर्ग संभाग

Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी के दर्शन से पहले बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची महाराष्ट्र की 67 वर्षीय महिला निर्मला बोरकर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंदिर ट्रस्ट ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें रोपवे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निर्मला पहली बार मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंची थीं।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
17 Sep 2026, 04:56 PM
डोंगरगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंची महाराष्ट्र की 67 वर्षीय महिला की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद महिला दादी माता मंदिर के पास बैठ गईं। मंदिर ट्रस्ट की मदद से उन्हें रोपवे के जरिए नीचे लाया गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान महाराष्ट्र के भंडारा जिले के डोंगरगांव निवासी निर्मला बोरकर के रूप में हुई है। 

दर्शन से पहले बिगड़ी तबीयत

वह पहली बार मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक हुई परेशानी जानकारी के अनुसार, सुबह निर्मला बोरकर अपनी छोटी बहन सुलोचना और भाभी के साथ पावर हाउस क्षेत्र से मां बम्लेश्वरी मंदिर के लिए पैदल निकली थीं। परिजनों ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण रास्ते में उन्होंने नींबू पानी भी पिया था। तीनों महिलाएं धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ते हुए दादी माता मंदिर के पास पहुंचीं। इसी दौरान निर्मला अचानक बैठ गईं और उन्होंने सीने में दर्द होने की बात कही। 

ट्रस्ट ने तत्काल शुरू कराया रोपवे

हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत मंदिर कार्यालय पहुंचे और ट्रस्ट को सूचना दी। मेंटेनेंस के बीच तत्काल शुरू कराया गया रोपवे सूचना मिलते ही मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उस समय रोपवे मेंटेनेंस के कारण बंद था, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट ने तत्काल रोपवे चालू कराया। निर्मला बोरकर को उनकी बहन और भाभी के साथ रोपवे से नीचे लाया गया। इसके बाद ट्रस्ट की एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पहली बार दर्शन की आस अधूरी रह गई

पहली बार दर्शन की थी इच्छा निर्मला की बहन सुलोचना ने बताया कि 15 सितंबर को पावर हाउस क्षेत्र स्थित उनके घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निर्मला एक दिन पहले डोंगरगढ़ आई थीं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने की इच्छा जताई थी। सुलोचना के मुताबिक, निर्मला इससे पहले कभी डोंगरगढ़ नहीं आई थीं। 

100 सीढ़ियां पहले बिगड़ी तबीयत

वह मंदिर पहुंचने से करीब 100 सीढ़ियां पहले ही अस्वस्थ हो गईं। परिजनों ने बताया कि निर्मला के पति रमेश बोरकर किसान हैं। परिवार में उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। ट्रस्ट ने जताई संवेदना मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट डोंगरगढ़ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि महिला ने दादी माता मंदिर के पास सीने में दर्द की शिकायत की थी। सूचना मिलने के बाद ट्रस्ट की ओर से तुरंत सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि रोपवे की मदद से महिला को नीचे लाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया था। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें