Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्…
51,000 lamps lit in Kanker (Image Source: CGDPR)
51,000 lamps lit in Kanker (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पर कांकेर में जले 51 हजार दीप, दिखा देशभक्ति का नजारा

Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 51 हजार दीपों से भारत का मानचित्र सजाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रकाशित: 18 Sep 2026, 12:33 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 06:38 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत  कांकेर में जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कांकेर के ऐतिहासिक पीएम शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में भारत का मानचित्र तैयार कर उस पर एक साथ 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों से जगमगाता भारत का मानचित्र आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विक्रम देव उसेंडी ने किया। अध्यक्षता विधायक कांकेर आशाराम नेताम ने की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, सीसीएफ विवेकानंद झा, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, सतीश लाटिया, महेश जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा भारत के मानचित्र पर जलाए गए 51 हजार दीपों का अवलोकन किया।

जनकल्याण योजनाओं पर बोले विधायक विक्रम देव उसेंडी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रम देव उसेंडी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से आमजन को मिल रही सुविधाओं का उल्लेख किया। कोरोना महामारी के दौरान टीकाकरण तथा जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी जानकारी दी। 

जनप्रतिनिधियों ने किया अभियान कैलेंडर का विमोचन
‘आशीर्वाद का दीया’ सम्मान और शुभकामना का प्रतीक: उसेंडी

उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना उनके प्रति शुभकामना एवं सम्मान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश के निरंतर विकास की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक कांकेर आशाराम नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पूरे 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं। एक परिवार के मुखिया की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने परिवार की जरूरतों को समझे और उनके हित में कार्य करे। इसी सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर परिवार तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

जनसुविधाओं को लेकर योजनाओं की जानकारी दी

उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान, जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर पानी, स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने तथा उज्ज्वला एवं बिजली से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से घरों में सुविधा और रोशनी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। खाद्यान्न सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

कलेक्टर ने दी सेवा संकल्प अभियान की जानकारी

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक माह तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं 13 प्रमुख पहलों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया गया तथा अभियान से संबंधित कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने जनप्रतिनिधियों को गुलाब के फूल भेंट किए और भारत माता के जयकारे लगाए। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, राजा पाण्डेय, बृजमोहन तिवारी, अशोक वालेचा, टंकेश्वर जैन सहित जनप्रतिनिधि-पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें