Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस Rajnandgaon E-Scooter Fire : चार्जिंग से हटाते ही ई-स्कूटर में लगी आग, 10 मिनट में जलकर हुआ खाक Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Jio टेक्निशियन से लूट, 7-8 अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम Teej Festival: बागबाहरा के टूरीझर में तीजहारिन सम्मान समारोह, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस Rajnandgaon E-Scooter Fire : चार्जिंग से हटाते ही ई-स्कूटर में लगी आग, 10 मिनट में जलकर हुआ खाक Bagbahara Crime News: दिनदहाड़े चाकू की नोक पर Jio टेक्निशियन से लूट, 7-8 अज्ञात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम Teej Festival: बागबाहरा के टूरीझर में तीजहारिन सम्मान समारोह, महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाया उत्साह
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Seva Sankalp Abhiyan : गांधी जयंती पर कांकेर के स…
Cleanliness drive to be conducted in Kanker schools. (Image Source: CGDPR)
Cleanliness drive to be conducted in Kanker schools. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan : गांधी जयंती पर कांकेर के स्कूलों में चलेगा स्वच्छता अभियान, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने की। बैठक में उन्होंने अभियान के दौरान जनभागीदारी बढ़ाने और गांधी जयंती पर स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
16 Sep 2026, 11:45 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम और जिला पंचायत की अध्यक्ष किरण नरेटी बैठक में वर्चुअली शामिल हुईं। कलेक्टर कुन्दन कुमार भी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। 
उन्होंने प्रभारी मंत्री अरुण साव के समक्ष जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी। 

उप मुख्यमंत्री साव ने जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
गांधी जयंती पर स्कूलों में चलेगा स्वच्छता अभियान

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने सभी स्कूलों में विशेष गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने के पश्चात प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जाए तथा उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई जाए। विद्यार्थियों को स्वयं स्वच्छ रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्वच्छता के प्रति व्यापक जन जागरूकता विकसित हो सके। 
साव ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर जोर दिया। हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, कांकेर नगर पालिका के अध्यक्ष अरुण कौशिक, महेश जैन, बृजेश चौहान, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी और अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा अभियान से संबंधित सभी नोडल अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें