CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के निर्धारित केंद्रों पर होगी, जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
परीक्षा की तारीख जारी
CGPSC द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 46 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा 20 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इन विषयों से होंगे प्रश्न
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा में दो भाग होंगे—
भाग-1: सामान्य ज्ञान
भाग-2: विधि (Law)
अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी होगी।
इन शहरों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
CGPSC ने परीक्षा के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों में केंद्र निर्धारित किए हैं। परीक्षा केंद्रों में—
- अंबिकापुर
- बिलासपुर
- दुर्ग
- बस्तर
- (जगदलपुर)
- रायपुर
शामिल हैं।

