क्रिकेट
कुल 210 खबरें
Delhi Premier League: जोंटी सिद्धू का तूफानी शतक, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 72 रन से शानदार जीत
Delhi Premier League: जोंटी सिद्धू के तूफानी नाबाद 106 रन की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में पुरानी दिल्ली 6 को 72 रन से हरा दिया।
Namibia vs South Africa T20: नामीबिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर कायम रखा अजेय रिकॉर्ड
Namibia vs South Africa T20: नामीबिया ने विंडहोक में खेले गए टी20 ट्राई-सीरीज के रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 163 रन बनाए, जिसके जवाब में डेवाल्ड ब्रेविस के 75 रन के बावजूद साउथ अफ्रीका लक्ष्य हासिल नहीं कर सका।
India vs Sri Lanka: 503 रन और फॉलोऑन के बाद भी नहीं जीता भारत, इन गलतियों से ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट
India vs Sri Lanka: भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाने और श्रीलंका को फॉलोऑन देने के बावजूद दूसरा टेस्ट नहीं जीता। कुलदीप यादव की कमी, शुभमन गिल की रक्षात्मक कप्तानी और निचले क्रम को आउट करने में गेंदबाजों की नाकामी के कारण मुकाबला ड्रॉ रहा।
India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत की पकड़ मजबूत, श्रीलंका के खिलाफ जीत से चार विकेट दूर टीम इंडिया
India vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका पर शिकंजा कस लिया है। चौथे दिन बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त हुआ और श्रीलंका ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बनाकर केवल 16 रन की बढ़त हासिल की। अंतिम दिन टीम इंडिया को जीत के लिए शेष चार विकेट जल्द चटकाने होंगे।
India vs Sri Lanka: भारत के 503 रन के जवाब में श्रीलंका 265/8, दिनुषा ने संभाली पारी
India vs Sri Lanka: भारत के 503 रन के जवाब में श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 8 विकेट पर 265 रन बनाए। मेजबान टीम अभी 238 रन पीछे है और उस पर फॉलोऑन का खतरा बना हुआ है। सोनाल दिनुषा 85 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट झटके।
India vs Sri Lanka: ध्रुव जुरैल के शानदार शतक से भारत ने बनाए 503 रन, श्रीलंका के 8 रन पर गिरे दो विकेट
IND vs SL Test: ध्रुव जुरैल की नाबाद 115 रन की शतकीय पारी से भारत ने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। ऋषभ पंत ने भी 63 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केवल 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए।
IND vs SL 2nd Test: 168 गेंदों में पडिक्कल का शतक, गिल के साथ संभाला मोर्चा
IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा। यह सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक है। पडिक्कल ने 168 गेंदों में 10 चौकों की मदद से शतक पूरा किया और कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन की अहम साझेदारी की।
कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बदलाव की आहट, कुलदीप की जगह सारांश जैन का नाम चर्चा में
चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव को टीम में बनाए रखने का समर्थन किया है। उनका मानना है कि गॉल में जीतने वाली प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं होना चाहिए और कुलदीप को अपनी क्षमता साबित करने के लिए एक और मौका मिलना चाहिए।
IND vs SL 2nd Test: भारत के सामने इतिहास रचने का मौका, वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड निशाने पर
भारत 23 अगस्त से कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ अपना 300वां विदेशी टेस्ट खेलेगा। सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया के पास मुकाबला जीतकर टेस्ट जीत के मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ने का मौका है। कुलदीप यादव के खेलने पर सस्पेंस है, जबकि सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
रिंकू ने मचाई तबाही, मेरठ मैवेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 5 रन से हराया
रिंकू सिंह की तूफानी नाबाद 55 रन की पारी के दम पर मेरठ मैवेरिक्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स को DLS नियम के तहत 5 रन से हराया। इस जीत के साथ मेरठ ने यूपी टी20 लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, जीत के साथ अगले दौर पर टीम इंडिया की नजर
हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच पूल-D का अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है और जीत के साथ अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर सकता है। वहीं, पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर एक बार फिर टीम को गोल दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य, भारत को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया है। अंतिम दिन टीम इंडिया की नजर बाकी 6 विकेट हासिल कर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी।