क्रिकेट
कुल 134 खबरें
टी20 में कमाल : 85 रन के स्कोर का बचाव कर गयाना ने रचा इतिहास, फाइनल में जीत
ग्लोबल सुपर लीग फाइनल में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस को 6 रन से हराकर खिताब जीत लिया। गयाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 85 रन बनाए, लेकिन उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैन फ्रांसिस्को की पूरी टीम को 79 रन पर समेट दिया। ड्वेन प्रीटोरियस, मोहम्मद नबी और इमरान ताहिर की घातक गेंदबाजी ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
फैसला : अजिंक्य रहाणे ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट का मैदान, बोले- हर चीज का एक अंत होता है
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर, परिवार, बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और आईपीएल फ्रेंचाइजी का धन्यवाद किया।
RCB ने रचा इतिहास, बनी 300 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने नया इतिहास रचते हुए 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू हासिल की है और वह 300 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है। वहीं, IPL की बिजनेस वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जिससे इसकी वैश्विक खेल लीग के रूप में मजबूत पहचान और बढ़ गई है।
IND vs SL : 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज, जडेजा की वापसी और बुमराह पर सस्पेंस
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। करीब 8 महीने बाद रविंद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का खेलना फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा।
बड़ी राहत : हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी तय, फिटनेस टेस्ट किया पास
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और बीसीसीआई का रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल सफलतापूर्वक पूरा कर चयन के लिए उपलब्ध हैं। वह आगामी वनडे और टी20 सीरीज में टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, जिससे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी।
IND vs ZIM : अय्यर के पास इतिहास बनाने का मौका
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका है। टॉस जीतते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 8 टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे और 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। साथ ही भारत इस मैच को जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर सकता है।
एशियन गेम्स : क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान समेत 4 टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में
एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का ड्रॉ घोषित हो गया है। पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, जबकि महिला वर्ग में भारत का पहला मुकाबला जापान से होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें महिला मुकाबले 17 से 22 सितंबर और पुरुष मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होंगे।
अफगानिस्तान वनडे टीम में बदलाव : 55 मैचों में संभाली कमान, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी अफगान टीम की कप्तानी
हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 2022 में कप्तान बने शाहिदी ने 55 वनडे मैचों में टीम की अगुवाई की, जिसमें अफगानिस्तान को 27 जीत मिलीं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2023 वनडे विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। अब 2027 वनडे विश्व कप से पहले अफगानिस्तान नए कप्तान की तलाश करेगा।
स्टोक्स का जुझारू शतक : संन्यास के महीनेभर बाद मैदान पर लौटे, हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए जड़ा धमाकेदार शतक
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे कप में अपने जुझारू खेल का शानदार उदाहरण पेश किया। डरहम की ओर से खेलते हुए हैमस्ट्रिंग चोट के बावजूद उन्होंने डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 108 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। स्टोक्स का यह लिस्ट-ए करियर का 10वां शतक है।
टीम इंडिया में बदलाव : BCCI जल्द करेगा टीम का ऐलान, बुमराह और जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी के संकेत
श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हो सकती है। BCCI इसी सप्ताह दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकता है।
लॉर्ड्स में रोहित-विराट की जोड़ी रचेगी इतिहास, बनेगा भारत का बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले निर्णायक वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इतिहास रच सकती है। दोनों खिलाड़ी साथ में 400 इंटरनेशनल मैच पूरे कर भारत की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बन जाएंगे।
BCCI का बड़ा फैसला : जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे टी20 दौरे के लिए अलग कोचिंग व्यवस्था की है। गौतम गंभीर इंग्लैंड में ही रहेंगे, जबकि वीवीएस लक्ष्मण कार्यवाहक हेड कोच के रूप में युवा टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। 23 जुलाई से हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।