Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष का धमाका, 49 रन की…
Indian womens cricket teams victory(Image Source: Social Media)
Indian womens cricket teams victory(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष का धमाका, 49 रन की पारी से रचा इतिहास

Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए और आखिरी ओवर में 25 रन बटोरकर टीम का स्कोर 216 रन तक पहुंचाया। भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर महिला क्रिकेट में अपना पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 02:59 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Games: फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। मैच के आखिरी ओवर में ऋचा ने जिस अंदाज में रन बटोरे, उसने भारतीय पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
ऋचा घोष ने 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन की शानदार पारी खेली। वह भले ही अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गईं, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222 से ज्यादा का रहा।

आखिरी ओवर में ऋचा का धमाका

भारतीय टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे। टीम की नजरें 200 रन के आंकड़े को पार करने पर थीं, लेकिन ऋचा घोष ने आखिरी ओवर में अपनी बल्लेबाजी का अलग ही अंदाज दिखाया। श्रीलंका की गेंदबाजों पर दबाव इतना बढ़ गया कि आखिरी ओवर में कई अतिरिक्त रन भी मिले। ओवर की शुरुआत में ऋचा ने लगातार दो गेंदों पर छक्के जड़ दिए। इसके बाद वाइड और बाई के रनों की मदद से भारत को इस ओवर में कुल 25 रन मिले। आखिरी ओवर में नौ गेंदें फेंकी गईं और ऋचा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से स्कोर को 216 रन तक पहुंचा दिया।

अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रहीं ऋचा

ऋचा घोष को अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए आखिरी गेंद पर छक्के की जरूरत थी, लेकिन वह सिर्फ चौका लगा सकीं। इसके साथ ही उनकी पारी 49 रन पर नाबाद समाप्त हुई। ऋचा ने भारती फुलमाली के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 53 रन की नाबाद साझेदारी की। इस साझेदारी में भारती का योगदान 7 रन का रहा, जबकि ऋचा ने ज्यादातर रन तेजी से बनाए।

भारत ने 147 रन से दर्ज की बड़ी जीत

फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।भारतीय पारी में स्मृति मंधाना ने 79 रन और शेफाली वर्मा ने 48 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें