Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज Student Harassment Case: कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, घसीटने और छेड़खानी का अश्लील वीडियो वायरल Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान Pakistan air attack: मंडराए युद्ध के बादल, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कुनार के रिहायशी मकान तबाह, कई नागरिक घायल Bilaspur Fraud Case: महिला को बातों में उलझाकर 31 हजार के जेवर लेकर भागी अज्ञात महिला, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Asian Games: शेफाली के शतक से फाइनल में पहुंचा भा…
Indian womens cricket team in the final(Image Source: Social Media)
Indian womens cricket team in the final(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Asian Games: शेफाली के शतक से फाइनल में पहुंचा भारत, अब श्रीलंका से खिताबी मुकाबला

Asian Games: महिला क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची है। जानें मैच की तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की पूरी जानकारी।

प्रकाशित: 21 Sep 2026, 11:48 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Games: का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजर अब एक और बड़ी उपलब्धि पर है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में जगह बना ली है। खास बात यह है कि गोल्ड मेडल के लिए होने वाले इस मुकाबले में भारत का सामना एक बार फिर श्रीलंका से होगा। भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब दोनों टीमें एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक मुकाबले में आमने-सामने होंगी, जहां जीतने वाली टीम इतिहास में गोल्ड मेडल दर्ज करेगी। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। 
टीम इंडिया ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान को महज 5 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इसके बाद सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों के बड़े अंतर से मात दी। वहीं, श्रीलंका महिला टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। अब फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को स्वर्ण पदक मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम को रजत पदक से संतोष करना होगा।

भारत बनाम श्रीलंका गोल्ड मेडल मैच कब और कहां होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच जापान के निश्शिन शहर में आयोजित होगा। भारतीय दर्शक इस मुकाबले को सुबह 10:30 बजे से लाइव देख सकेंगे। मैच का टॉस मुकाबले से 30 मिनट पहले यानी सुबह 10:00 बजे होगा।

भारत में कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस गोल्ड मेडल मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा क्रिकेट फैंस इस मैच का मुफ्त प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देख सकते हैं।

भारत महिला क्रिकेट टीम स्क्वॉड

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम स्क्वॉड

चमारी अटापट्टू, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी, हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपेज, रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या और काव्या कविंदी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें