Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम क्रिकेट T20I Captaincy Record : हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिह…
Harmanpreet Kaurs historic record(Image Source: Social Media)
Harmanpreet Kaurs historic record(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

T20I Captaincy Record : हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 150 टी20 में कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी

T20I Captaincy Record: हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 मुकाबले में कप्तानी करते हुए 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
06 Sep 2026, 02:31 PM
खेल डेस्क
T20I Captaincy Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो अब तक दुनिया के किसी पुरुष या महिला खिलाड़ी के नाम नहीं था। वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप 2026 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हरमनप्रीत के टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही यह उपलब्धि उनके नाम दर्ज हो गई।
इसके साथ ही उन्होंने महिला और पुरुष, दोनों क्रिकेट में टी20 इंटरनेशनल कप्तानी के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया। हरमनप्रीत की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भी टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर 100 मैच पूरे नहीं कर सके। पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस के नाम है, जिन्होंने 91 मैचों में टीम की कमान संभाली है। महिला क्रिकेट में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 121 मैचों में कप्तानी के साथ हरमनप्रीत के बाद दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग ने 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है।

हरमनप्रीत कौर 150वीं कप्तानी
2016 में मिली थी भारतीय टी20 टीम की कमान

हरमनप्रीत कौर को 2016 में भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक टीम की कमान संभालते हुए कई अहम मुकाबलों में भारत का नेतृत्व किया। अब 150वें मैच में कप्तानी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। टॉस के दौरान जब हरमनप्रीत से उनकी इस खास उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ी को खेल का आनंद लेते रहना चाहिए। मैच को लेकर हरमनप्रीत ने कहा कि भारतीय टीम की कोशिश पाकिस्तान को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम को गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिली। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ग्रुप ए में शीर्ष पर है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे इस मैच में जीत की जरूरत है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें