Tuesday, 20 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › WPL 2027 Auction: छत्तीसगढ़ की दो महिला क्रिकेटरो…
Chhattisgarh Cricketers Selected for WPL 2027 Auction(Image Source: Social Media)
Chhattisgarh Cricketers Selected for WPL 2027 Auction(Image Source: Social Media)
क्रिकेट

WPL 2027 Auction: छत्तीसगढ़ की दो महिला क्रिकेटरों ने बनाई जगह, WPL ऑक्शन में लगेंगी बोली

WPL 2027 Auction: छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास को WPL 2027 ऑक्शन के लिए चुना गया है। दोनों खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10 लाख रूपए तय की गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Oct 2026, 02:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन के लिए छत्तीसगढ़ की दो युवा महिला क्रिकेटरों पलक सिंह और श्रेया श्रीवास को चुना गया है। दोनों खिलाड़ियों का नाम 146 क्रिकेटरों की सूची में शामिल है, जिन पर 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाली नीलामी के दौरान टीम बोली लगा सकेंगी। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा था।

 पलक सिंह ने अपनी तेज गेंदबाजी से बनाई पहचान

छत्तीसगढ़ की युवा तेज गेंदबाज पलक सिंह ने पिछले वर्ष आठ मैचों में पांच विकेट हासिल किए थे। उनकी गेंदबाजी की गति ने भी उन्हें खास पहचान दिलाई। WPL स्पीड क्वीन प्रतियोगिता में पलक ने 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। तेज गति से गेंदबाजी करने की क्षमता और पिछले सीजन का प्रदर्शन नीलामी के लिए चुने जाने की प्रमुख वजहों में शामिल हैं। अब ऑक्शन के जरिए उनके पास महिला क्रिकेट की शीर्ष लीग में जगह बनाने का अवसर होगा।

 श्रेया श्रीवास ने 17 विकेट लेकर किया प्रभावित

छत्तीसगढ़ की बाएं हाथ की धीमी गेंदबाज श्रेया श्रीवास ने भी पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। उन्होंने कुल 17 विकेट हासिल किए थे। उनकी गेंदबाजी ने उन्हें प्रदेश की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं में जगह दिलाई है। पलक और श्रेया, दोनों के लिए WPL 2027 का ऑक्शन अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने का अहम मौका है। नीलामी में किसी टीम की ओर से बोली लगने पर उन्हें बड़े मंच पर खेलने का अवसर मिल सकता है।
WPL 2027 के ऑक्शन के लिए जारी सूची में कुल 146 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें 22 भारतीय कैप्ड, 14 विदेशी कैप्ड, 97 भारतीय अनकैप्ड और 13 विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। नीलामी में खिलाड़ियों के लिए 50 लाख, 40 लाख, 30 लाख, 20 लाख और 10 लाख रूपए की बेस प्राइस श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास को 10 लाख रूपए की बेस प्राइस वाली श्रेणी में रखा गया है। अब सबकी नजरें 28 अक्टूबर को होने वाली नीलामी पर रहेंगी। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि प्रदेश की इन दोनों युवा खिलाड़ियों को किसी टीम में जगह मिले।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें