धमतरी
धमतरी की हर हलचल पर रखें अपनी नजर। शहर से गांव तक की ताजा खबरें, स्थानीय मुद्दे, जनसमस्याएं, विकास की तस्वीर और क्षेत्र से जुड़ी खास घटनाओं की सटीक जानकारी यहां पढ़ें। धमतरी के लोगों से जुड़े हर महत्वपूर्ण विषय को सरल और विश्वसनीय अंदाज में आप तक पहुंचाने की हमारी कोशिश।
कुल 138 खबरें
- सिहावामहानदी का उद्गम
- विंध्यवासिनी (बिलाई माता) मंदिरधमतरी की प्रमुख आस्था-स्थली
ठगी कांड : 70 लाख के जेवरात लेकर PWD कर्मचारी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी जसराज जैन के साथ करीब 70 लाख रुपए की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी हेमंत सोनी, जो PWD विभाग में कर्मचारी बताया जा रहा है, ने अपने पिता और व्यापारी के पुराने संबंधों का फायदा उठाकर धीरे-धीरे भरोसा जीता और कीमती सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया।
पुलिस की संवेदनशीलता : तीन दिन से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित परिवार से मिलाया
धमतरी जिले के थाना अर्जुनी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम अमेठी क्षेत्र में तीन दिनों से लापता और मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को सुरक्षित रूप से बरामद किया। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसकी पहचान स्थापित की और धैर्यपूर्वक पूछताछ के बाद उसे उसके परिवार तक पहुंचाया।
खुलासा : रेत खदान से निकले नरकंकाल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम खरेंगा में रेत खदान से 10 से अधिक नरकंकाल मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था, जिसके चलते खुदाई के दौरान मानव अवशेष सामने आए। मनरेगा कार्य के दौरान यह मामला उजागर हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालकों के फरार होने की बात कही।
सुशासन तिहार : दिव्यांग युवक के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
धमतरी के पीपरछेड़ी में सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान दिव्यांग युवक नागेश देशमुख को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे उनकी आवाजाही आसान हुई और उन्हें बड़ी राहत मिली। यह सहायता उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई।
पुलिस सख्त : शीतला मंदिर चोरी कांड के बाद धमतरी पुलिस अलर्ट मोड में, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
धमतरी जिले में कुरुद और भखारा क्षेत्र के शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि गश्त और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वन संरक्षण : वन, जल और जनजीवन का अध्ययन, धमतरी में IFS प्रशिक्षुओं का विशेष प्रशिक्षण संपन्न
धमतरी वनमंडल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के 50 IFS प्रशिक्षु अधिकारियों का 10 दिवसीय फील्ड प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सतत वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, सागौन एवं बांस वृक्षारोपण, वन सर्वेक्षण तकनीकों और क्षतिग्रस्त वनों के पुनर्वास का व्यवहारिक अध्ययन किया। साथ ही ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक सर्वे कर जनभागीदारी आधारित वन संरक्षण मॉडल को भी समझा।
सट्टे का भंडाफोड़ : मोबाइल ऐप और UPI से बेटिंग करा रहा आरोपी गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर मोबाइल ऐप, यूपीआई ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन लिंक के जरिए सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप ओटवानी उर्फ जागरा ऑनलाइन आईडी के माध्यम से हार-जीत के दांव लगवा रहा था और डिजिटल माध्यम से पैसे का लेनदेन कर रहा था।
नई रणनीति : अब पुलिस पहुंचेगी पलक झपकते, 12 हाईटेक डायल-112 वाहन बने नई ताकत, मिनटों में पहुंचाएंगे मदद
धमतरी पुलिस को 12 नए अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहन मिले हैं, जिससे जिले की आपातकालीन सहायता व्यवस्था और मजबूत हो गई है। पुलिस लाइन धमतरी में आयोजित विशेष कार्यशाला में अधिकारियों और वाहन चालकों को त्वरित रिस्पांस, संवेदनशील व्यवहार, आधुनिक तकनीक के उपयोग और सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। ये हाईटेक वाहन अब 12 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और सड़क हादसे, महिला अपराध, विवाद व अन्य आपात स्थितियों में तेजी से पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगे।
सड़क हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हंचलपुर निवासी खिलेंद्र दिवाकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पहले भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चेक पोस्ट बना तस्करों का दुश्मन : पुलिस ने 24 घंटे में दूसरी बार तोड़ी अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की कमर
पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सांकरा चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही 37.8 किलो गांजा की खेप पकड़ी। इसे महिंद्रा TUV 300 की डिक्की में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और वाहन व अन्य सामान सहित करीब 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। यह पिछले 24 घंटे में इसी चेक पोस्ट पर दूसरी बड़ी सफलता है, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 92.77 किलो गांजा पकड़ा गया है।
बवाल : नाके पर गाड़ी नहीं रोकने पर बिफरे थाना प्रभारी, व्यापारी को सरेआम जड़ दिया थप्पड़
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बोराई थाना क्षेत्र में एक पुलिस अधिकारी पर व्यापारी से अभद्र व्यवहार और थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। व्यापारी ने “एंट्री फीस” वसूली का भी आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नियमित चेकिंग के दौरान हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।