दुर्ग संभाग
इस्पात नगरी भिलाई से डोंगरगढ़ की पहाड़ी और भोरमदेव के मंदिरों तक
कुल 188 खबरें
Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
Bhilai Knife Attack: नेहरू नगर चौक पर लिफ्ट लेने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी सवार युवक ने शिव कुमार सिंह की जांघ में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती शिव की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Suicide Cases: जिले में आत्महत्या के मामले बढ़े, तीन वर्षों में 1566 लोगों ने गंवाई जान
Suicide Cases: आत्महत्या के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। बीते तीन वर्षों में 1566 लोगों ने जान गंवाई, जबकि वर्ष 2026 के शुरुआती छह महीनों में ही 302 मामले दर्ज किए गए हैं। घरेलू विवाद, नशाखोरी और आर्थिक तंगी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
Raksha Bandhan Special Train: दुर्ग और रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे लगाएगी और रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा व सक्ती सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव
Staff Nurse Suicide: भिलाई के जामुल क्षेत्र में हमर क्लीनिक में पदस्थ स्टाफ नर्स नेहा महिलांग ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Pradeep Mishra Katha Bhilai: कथा से लौटते समय ट्रैक्टर से टकराई गाड़ी, भिलाई में 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
Pradeep Mishra Katha Bhilai: भिलाई के सेक्टर-6 में सतनाम भवन के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 20 वर्षीय दुष्यंत सिन्हा की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी गाड़ी की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत
भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु गिरने से 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार
भिलाई के कैंप-2 इलाके में मासूम बच्चों से गलत हरकत के आरोप में पुलिस ने 59 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
CNG टैंकर से गैस रिसाव, धमाके कि तेज आवाज से मचा हड़कंप,हाईवे पर लगा जाम
नेशनल हाईवे-53 पर डी-मार्ट के सामने CNG टैंकर से अचानक गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस, NHAI और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए हाईवे पर यातायात रोक दिया। करीब 30 से 40 मिनट बाद रिसाव पर काबू पाया गया।
ठगी का मायाजाल : निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया 45 लाख का चूना
भिलाई में एक रिटायर्ड BSP कर्मचारी और पूर्व सैनिक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 45.18 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। ठगों ने नामी हस्तियों की तस्वीरों और फर्जी निवेश सलाह का इस्तेमाल कर भरोसा जीता। पुलिस ने मामले में बैतूल से एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
रेलवे ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप, भिलाई के PP यार्ड में CBI का छापा
भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे PP यार्ड में ठेकेदार से रिश्वत मांगने की शिकायत पर CBI ने सीनियर DME अनमोल उइके के कार्यालय में दबिश दी। टीम ने टेंडर, बिल, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई को लेकर CBI की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
दुकानों का नया नियम, 30 हजार तक नामांतरण शुल्क, हर 3 साल में बढ़ेगा किराया
दुकानों के किराया, नामांतरण और लीज नवीनीकरण के नए नियम तय किए गए हैं। नामांतरण पर 30 हजार रुपए तक शुल्क लगेगा, जबकि हर तीन साल में किराए में 5 प्रतिशत वृद्धि और 15 साल बाद लीज नवीनीकरण का प्रावधान है।
भिलाई में नाबालिग बना अपराध का मोहरा, कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में नाबालिग को धमकाकर घर से सोने के जेवर चोरी कराने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।